लखनऊ

अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट; बताया स्वार्थी और परिवार तोड़ने वाली महिला

Aparna Yadav Prateek Divorce Post: प्रतीक यादव की पोस्ट सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रतीक ने पोस्ट में अपर्णा को स्वार्थी महिला बताते हुए परिवार बिखेरने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Jan 19, 2026
akhilesh yadav brother prateek yadav take divorce with aparna yadav
अखिलेश यादव के भाई पत्नी अपर्णा यादव से लेंगे तलाक। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Aparna Yadav Divorce: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के वैवाहिक जीवन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। प्रतीक यादव ने संकेत दिए कि वह अपर्णा यादव से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।

Lucknow News: प्रतीक यादव ने इंस्टा पर किया पोस्ट

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह जल्द से जल्द इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। पोस्ट में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनके पारिवारिक संबंधों को नुकसान पहुंचाया है और इससे उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। वहीं, इस मामले में अपर्णा के भाई ने कहा है कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था।

बता दें कि अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की शादी साल 2011 में हुई थी। यह विवाह सैफई (इटावा) में बेहद भव्य और हाई-प्रोफाइल तरीके से संपन्न हुआ था। शादी समारोह में लाखों मेहमानों की मौजूदगी रही। इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे।

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी। बताया जाता है कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान ई-मेल एक्सचेंज के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। करीब 10–11 साल के लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

अपर्णा और प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं। हाल ही में 4 दिसंबर 2025 को अपर्णा यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी प्रतीक यादव उनके साथ नजर आए थे, जिससे उस समय तक रिश्ते सामान्य माने जा रहे थे।

Also Read
View All
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट के संकेत! रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी चिट्ठी, घोटाले की जांच तेज होते ही मचा हड़कंप

मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?