लखनऊ

बर्थडे स्पेशल : 80 के मुलायम और 58 की राजनीति, जानें- MLA से लेकर CM बनने तक का पूरा सफर

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 80वां जन्मदिन है

less than 1 minute read
Nov 22, 2018
बर्थडे स्पेशल : 80 के मुलायम और 58 की राजनीति, जानें- MLA से लेकर CM बनने तक का पूरा सफर

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज 80वां जन्मदिन है। 58 साल के लम्बे राजनीतिक सफर के दौरान प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना भले ही अभी अधूरा है, लेकिन सियासी दांव-पेंच में वह सब पर भारी पड़े हैं। उन्होंने अपने फेमस 'चरखा दांव' से बड़े-बड़े शूरमाओं को चारों खाने चित कर दिया है। आइये जानते हैं उनका पूरा राजनीतिक सफर।

पूरा राजनीतिक सफर
- 1960 से शुरू किया राजनीतिक सफर
- 1967 में पहली बार विधायक चुने गये, उसके बाद 7 बार विधायक रहे
- तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (1989 से 1991, 1993 से 1995, 2003 से 2007) रहे
- 1996 से 1998 तक केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे
- 1977 में पहली बार राज्य मंत्री बने
- 1980 में वह लोकदल पार्टी के अध्यक्ष बने
- 1982-1985 से यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने गये
- 1989 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने
- 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की
- 1993 में बसपा से गठबंधन पर दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बने
- 1996 में मैनपुरी से सांसद चुने गये
- 1998 में लोकसभा सांसद चुने गए
- 2003 में तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
- 2004 में चौथी बार 14वीं लोकसभा में सांसद चुने गये
- 2009 में पांचवीं बार लोकसभा सांसद बने
- 2014 में आजमगढ़ से सांसद चुने गये

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी के गिरे 7 बड़े ‘विकेट’, अखिलेश को बड़ा झटका देते हुए थामा शिवपाल का हाथ

ये भी पढ़ें

विहिप-शिवसेना के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में लगी धारा 144, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश
Published on:
22 Nov 2018 01:01 pm
Also Read
View All