9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवादी पार्टी के गिरे 7 बड़े ‘विकेट’, अखिलेश को बड़ा झटका देते हुए थामा शिवपाल का हाथ

समाजवादी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी सैकड़ों समर्थकों संग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल हो गये

2 min read
Google source verification
Akhilesh_shivpal

समाजवादी पार्टी के गिरे 7 बड़े 'विकेट', अखिलेश को बड़ा झटका देते हुए थामा शिवपाल का हाथ

कानपुर. समाजवादी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी सैकड़ों समर्थकों संग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल हो गये। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे के कहा कि शिवपाल की पार्टी में शामिल सभी सात पदाधिकारी सपा के सक्रिय सदस्य थे, लेकिन करीब साल भर पार्टी में उपेक्षित थे। उन्होंने कहा कि ये सभी पदाधिकारी जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े हैं, जिनके साथ हजारों कार्यकर्ताओं की संख्या है। प्रसपा लोहिया के सूत्रों की मानें तो इन सभी पदाधिकारियों और उनके समर्थकों को 9 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली शिवपाल यादव की महारैली में शपथ दिलाई जाएगी।

मंगलवार को कानपुर की कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के मंडल अध्यक्ष रहे हरी कुशवाहा, पूर्व जिला सचिव मोहम्मद यामीन खान, महासचिव विधानसभा कल्यानपुर महेंद्र तोमर, पूर्व जिला सचिव राजेश यादव, कल्यानपुर विधानसभा सचिव राजेश कटियार, पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कानपुर ग्रामीण शमीम मोहम्मद, वार्ड 52 अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये सभी सपाई बीते कई वर्षों से कल्यानपुर विधानसभा सीट पर सपा को जिताने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आशीष चौबे और कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल की मौजूदगी में इन सभी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी।

लोकसभा चुनाव से पहले कई और नेता ज्वॉइन करेंगे शिवपाल की पार्टी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से ही शिवपाल यादव तमाम दलों के असंतुष्ट व उपेक्षित नेताओं को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रसपा लोहिया में शामिल हो रहे हैं। पार्टी के नेताओं का दावा है कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में असंतुष्ट नेता व कार्यकर्ता शिवपाल की पार्टी में शामिल होंगे। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि सपा ही नहीं कानपुर से अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता हमारे सम्पर्क में हैं। यह सभी जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल होंगे। क्योंकि प्रसपा लोहिया वह पार्टी है, जहां पर सभी को बराबर का सम्मान दिया जाता है। फिर चाहे वह कोई बड़ा नेता हो या फिर छोटा कार्यकर्ता।