26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण को लेकर 1992 से भी बड़े आंदोलन की तैयारी, सामने आया विहिप-बजरंग दल का मास्टर प्लान

बजरंग दल की तरफ से अंबेडकर नगर के टांडा में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था... देखें वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Nov 2018, 8:00 PM IST

trishul diksha karyakram of bajrang dal

राम मंदिर निर्माण को लेकर 1992 से भी बड़े आंदोलन की तैयारी, सामने आया विहिप-बजरंग दल का मास्टर प्लान

अम्बेडकर नगर. 25 नवम्बर को अयोध्या में साधु-संतों की तरफ से बुलाई गई धर्मसभा की आड़ में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस ने एक बार फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। बजरंग दल की तरफ से जिले के टांडा में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम तो स्थगित कर दिया गया, लेकिन सैकड़ों की संख्या में युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने के नाम पर राम मंदिर निर्माण के लिए जमकर जोश भरा।

टांडा में आयोजित विहिप और बजरंग दल के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री भोलेन्द्र ने कार्यक्रम में पहुंच कर एकत्रित युवाओं को राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प भी दिलाया और श्रीराम जन्मभूमि के संघर्षों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जमकर जय श्रीराम के नारों का जमकर उद्घोष होता रहा।

मंदिर निर्माण को लेकर 1992 से बड़े आंदोलन की तैयारी
25 नवम्बर को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में लाखों की भीड़ जुटाने में जुटी विहिप और बजरंग दल द्वारा किया तो गया था त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, लेकिन वहां मौके पर मीडिया के पहुंच जाने से बजरंग दल ने त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री भोलेन्द्र ने साफ तौर पर मीडिया पर आरोप लगाया कि अगर त्रिशूल दीक्षा का कार्यक्रम किया गया तो मीडिया इसको तिल का ताड़ बना देगी। इसलिए इस कार्यक्रम को बाद में किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इसे स्वीकार भी किया और राम मंदिर के निर्माण के लिए अब किसी भी कीमत पर इंतजार न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का मामला है, जिसमें अब इंतजार न करके धर्म संसद में निर्माण के लिए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने तो पत्रकारों से वार्ता करते हुए यहां तक कहा कि इस बार 1992 से भी बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें पांच लाख लोग तो अभी से पहुंच चुके हैं और 25 नवम्बर को लाखों लोग पहुंचेंगे।

सुप्रीम कोर्ट पर भी निकाली भड़ास
विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मामले की सुनवाई टाले जाने को लेकर बजरंग दल के संगठन मंत्री ने कहा कि जिस तरह से मंदिर के मामले में सुनवाई टाल कर इसे लम्बित रखने का प्रयास किया गया है, उससे हिन्दू समाज आहत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज शांति पूर्वक 25 नवम्बर को अपना कार्यक्रम करेगा। कहा कि हिन्दू समाज न तो दंगाई है और न ही किसी दंगे की शुरुआत हिन्दू समाज की तरफ से की जाती है।

कानून बनाने को लेकर सरकार पर डालेंगे दबाव
श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो इसके लिए सरकार पर बिल लाकर कानून बनाने का दबाव बनाने की पूरी तैयारी है। भोलेन्द्र ने कहा कि सरकार पर दबाव बनाकर बिल के जरिये मंदिर निर्माण का कानून बनवाया जाएगा और अगर सरकार कानून नही बनाती है तो 19932 से बड़े आंदोलन के साथ मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

गगनभेदी नारों के साथ निकाली रैली
टांडा में आयोजित इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सैकड़ों युवाओं के साथ नगर में एक रैली भी बजरंग दल की तरफ से निकाली गई, जिसमें जय श्रीराम और कई अन्य नारों के साथ गगन भेदी नारे लगाए गए। इस रैली में प्रमुख रूप से विहिप के जिला प्रचारक हेमेंद्र, हिन्दू युवा वाहिनी के श्याम बाबू गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कसौधन, बजरंगदल के आलोक चौरसिया समेत दर्जनों पदाधिकारी भी शामिल रहे।

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग