लखनऊ

‘कुर्सी से दूर होने की वजह से अखिलेश यादव परेशान’, डिप्टी CM बोले-जातीय गोलबंदी करने गए थे, लेकिन कुछ नहीं हो पाया

Brajesh Pathak Taunt On akhilesh Yadav: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में NDA की सरकार बन रही है।
2 min read
Nov 11, 2025
brajesh pathak takes dig at akhilesh yadav said nda government is being formed in bihar
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा फोटो सोर्स-IANS

Brajesh Pathak Taunt On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिहार चुनाव में जातीय गोलबंदी करने गए थे, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। फिर से बिहार में NDA की सरकार आ रही है।

'अखिलेश यादव कुर्सी से दूर होने की वजह से परेशान'

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कुर्सी से दूर होने की वजह से परेशान दिखाई दे रहे हैं। वह BJP, PM नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ का विरोध करते करते अब भारत माता का विरोध करने पर उतर आए हैं, जो सही नहीं है।

SIR पर अखिलेश यादव को घेरा

ब्रजेश पाठक ने SIR पर अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा, " SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा है। 2002 में इससे पहले भी हुआ था, उस समय भी जिनकी मृत्यु हो गई थी या कहीं बाहर चले गए थे, उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। अब भी वैसे ही हो रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि SIR लागू हो जाने के बाद इनके प्रत्याशियों को वोट ना मिले और वह चुनाव में बुरी तरह से हार जाएं, क्योंकि बाहरी लोग ही इनका वोट बैंक हैं। प्रदेश की जनता इनके बारे में जान चुकी है, जिसकी वजह से इनको वोट नहीं दे रही है।''

'जातिवाद का जहर अब कभी नहीं फैला पाएंगे'

डिप्टी CM ने कहा कि जब चुनाव आयोग निष्पक्ष सूची बनाकर चुनाव कराना चाह रहा है तो उनको क्या परेशानी हो रही है? ये लोग जनता के बीच में जातिवाद का जहर अब कभी नहीं फैला पाएंगे, क्योंकि जनता जागरूक हो चुकी है। साथ ही वह सब समझ रही है।

'14 तारीख को NDA की सरकार बनने जा रही'

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज वापस ना आने देने पर NDA को वोट किया है। 14 तारीख को फिर से बहुमत के साथ NDA की सरकार बनने जा रही है।