लखनऊ

Breaking: लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई मौत 

UP Congress: लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने अजय राय को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। 

less than 1 minute read
Dec 18, 2024
Congress

UP Congress: लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधानसभा घेराव के लिए हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मौत की मुख्य कारण पुलिसिया बर्बरता बताया जा रहा है। सिविल अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है।

अजय राय ने किया ट्वीट ? 

अजय राय ने ट्वीट कर लिखा कि आज विधानसभा घेराव के लिए जाते समय पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे युवा साथी प्रभात पाण्डेय जी नहीं रहे। यह घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है। इस दुर्घटना से हमारा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है। हम इस घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। योगी सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी बतौर मुआवजा दे।

प्रदेश के इन मुद्दों पर था प्रदर्शन 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर, बहराइच हिंसा, संभल शाही जामा मस्जिद हिंसा, झांसी मेडिकल कॉलेज में आगजनी में हुई बच्चों की मौत, बेरोजगारी, महंगाई, किसानो के मुद्दे को लेकर विधासभा का घेराव के लिए प्रदर्शन कर रही थी।

पुलिस से हुई झड़प 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस और झड़प हुई। पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने में लगी हुई थी लेकीन कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा जाने के लिए अड़े हुए थे। इसी बीच कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस महिला नेताओं को खींचकर ले गई और गाड़ी में बैठाया। 

Also Read
View All

अगली खबर