लखनऊ

भाजपा के हुए बसपा नेता हरपाल सिंह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिलाई सदयस्ता 

Harpal Singh Joined BJP: अमरोहा के पूर्व विधायक और बास्पा नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। बीजेपी नेता ने क्या कहा आइये बताते हैं 

less than 1 minute read
Oct 23, 2024
Harpal Singh Joined BJP

Harpal Singh Joined BJP: अमरोहा के पूर्व विधायक और बहुजन समाज पार्टी के नेता हरपाल सिंह ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। हरपाल सिंह के भाजपा में शामिल होते ही राजनितिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया ट्वीट 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि आज लखनऊ स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित गंगेश्वरी विधानसभा के पूर्व विधायक हरपाल सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

हरपाल सिंह की हुई है घरवापसी 

बसपा से भाजपा में आए हरपाल सिंह पहले भाजपा के बड़े नेता थे। साल 2022 में उन्होंने विधान सभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का हाथ थाम लिया। इसके बाद वो बहुजन समाज पार्टी (BSP) में चले गए। बुधवार को पुनः उनकी भाजपा में घरवापसी हुई है।

भाजपा ने हराया चुनाव 

साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हरपाल सिंह बसपा के प्रत्याशी थे।  उनके सामने भाजपा के राजीव तरारा चुनाव मैदान में उतरे थे। राजीव ने हरपाल को करारी शिकस्त दी थी। विधायक बनने से पहले हरपाल सिंह भाजपा के गजरौला पालिका के चेयरमैन रहे हैं।  

Also Read
View All

अगली खबर