
Ravi Kishan on Akhilesh Yadav
Ravi Kishan on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगे पोस्टर को लेकर सियासी घमासान मच गया। पोस्टर को लेकर कई राजनेताओं ने बयान दिए। इसी क्रम में अभिनेता और गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए पोस्टर पर राजनितिक तंज किया। रवि किशन ने कह कि अभी उन्हें 27 साल लगेगा।
अभिनेता और गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने अखिलेश के जन्मदिन पर लगे पोस्टर को लेकर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पोस्टर लगाना है लगाएं लोकतंत्र में सभी को अधिकार है। उपचुनाव हम लोग जीत रहे हैं 27 में फिर से डबल इंजन की सरकार आ रही है। उन्हें अभी और 27 साल लगेंगे सरकार में आने के लिए उन्हें और 27 साल इंतजार करना होगा।
रवि किशन ने आगे कहा कि इस वक्त भारत अपने प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी को कमजोर नहीं देखना चाहता है। भारत अपने आप को विकसित देखना चाहता है। भारत का एक-एक युवा सनातनी विचारधारा के साथ विकसित होना चाहता है। उपचुनाव में, झारखंड में और महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाएगी।
22 अक्टूबर को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए गए जिसपर लिखा था सत्ताईस का सत्ताधीश।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Oct 2024, 3:59 PM IST
Published on:
23 Oct 2024, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.