योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर समाज को बांटने और भारत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, वे रावण से प्रेरित हैं। रावण भी एकता को नष्ट करना चाहता था। जब भारत कमजोर होता है तो राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ और सोमनाथ जैसे मंदिरों का अपमान होता है और नारी की गरिमा का हनन होता है।