राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी के खिलाफ हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा हजरतगंज थाने में द प्रॉपर्टीज कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने किया है।
भानवी सिंह एक और विवाद में फंसती हुई नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भानवी सिंह के ऊपर धोखाधड़ी से लेकर धमकाने का आरोप भी लगाया गया है।
आपको बता दें कि हालिया तौर पर भानवी सिंह ‘द प्रॉपर्टीज’ कंपनी की निदेशक हैं। उन पर कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने मुकदमा दर्ज किया है। आशुतोष ने आरोप लगाया है कि उन्हें षड्यंत्र कर और दबाव बनाकर कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया था।
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकागी सामने आ रही है कि उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471, 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।