केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के कारण महिलाएं केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बनती, बल्कि सभी क्षेत्रों में अच्छे से काम कर कामयाबी भी हासिल करती हैं। महिलाएं इन योजनाओं के माध्यम से अपने तथा अपने परिवार का जीवन खुशहाल बनाती है।

केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। केंद्र सरकार का मकसद है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि मोदी सरकार की महिलाओं को लेकर कौन-कौन सी कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है।
नारी शक्ति पुरस्कार
केंद्र सरकार की महिला ई-हाट-इस योजना के तहत घर पर रहने वाली महिलाओं को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करना है। ई-हाट की मदद से कोई भी महिला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। सरकार इस योजना में किसी भी प्रकार का कोई चार्ज भी नहीं लेती है।
फ्री सिलाई मशीन योजना
जिन महिलाओं की रुचि सिलाई-कढ़ाई में रही है और जो महिलाएं अपने इस हुनर को कारोबार के रूप में तब्दील करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना बहुत कारगर साबित हो सकती है। इस योजना का फायदा देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं उठा सकती हैं। मोदी सरकार की तरफ से हर राज्य में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाने वाली है। 20 साल से 40 साल तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
महिला शक्ति केंद्र योजना
महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत,आंगनवाड़ी केंद्र जिले के हर गांव में महिला शक्ति केंद्र का रूप लेगा। इन केंद्रों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ट्रेनिंग और सामुदायिक भागीदारी के जरिए क्षमता विकास पर ज़ोर दिया जाएगा। यह केंद्र देश के अति पिछड़े जिलों में खोले जाते हैं।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना
केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद लड़की ***** अनुपात में आ रही गिरावट को रोकना है। इसके साथ ही बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर महिला सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करना है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना उन महिलाओं की मदद करती है, जो घरेलू या किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को यह सुविधा दी गई है कि मदद के समय वे कभी भी पुलिस, कानून और चिकित्सा जैसी सुविधाएं ले सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को टोल फ्री नंबर 181 पर फोन करना होगा।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
केंद्र सरकार की यह योजना महिलाओं के लिए सबसे सफल उज्जवला योजना मानी जाती है। एक मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर गृहणियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। भारत में अब तक 8.3 करोड़ से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत फायदा मिला है। केंद्र ने इस साल के बजट घोषणा में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक करोड़ और लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही है
सुकन्या समृद्धि योजना
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश प्लान तलाश रहे हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर कोई भी व्यक्ति या कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी 2015 को सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी।