लखनऊ

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: अखिलेश के गढ़ सैफई में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज, छात्रों और मरीजों को होगा फायदा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) के गढ़ सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (Uttar Pradesh University of Medical Sciences) में नया सरकारी डेंटल कॉलेज (New Government Dental College) शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

2 min read
May 20, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Image: IANS)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) के गढ़ सैफई में स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय में नए सरकारी डेंटल कॉलेज को शुरू करने की मंजूरी (New Dental College Approved) दे दी है। इस डेंटल कॉलेज (Dental College) में इसी साल कोर्स शुरू हो जाएंगे। लखनऊ स्थित KGMU के बाद सैफई में शुरू होने वाला प्रदेश का यह दूसरा सरकारी डेंटल कॉलेज होगा।

ये भी पढ़ें

बरेली हिंसा मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई, दंगाइयों को हथियार सप्लाई करने वाला शातिर गिरफ्तार, उत्तराखंड से जुड़े तार

अखिलेश यादव के गढ़ शुरू होगा नया डेंटल कॉलेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) में नया सरकारी डेंटल कॉलेज शुरू करने के लिए मंजूदी दे दी है। इस कॉलेज में डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) के मानदंडों के अनुसार, इसी वर्ष BDS की 50 सीटों पर प्रवेश शुरू होगा। इसके बाद भविष्य में इसको बढ़ाकर 100 सीट कर दिया जाएगा। नए डेंटल कॉलेज में 9 विषयों में MDS की पढ़ाई भी शुरू करने की तैयारी है।

नया कॉलेज शुरू होने से स्टूडेंट्स को होगा फायदा

वर्तमान में UPUMS में केवल पेरियोडोंटोलॉजी विषय में MDA चल रही है। नए कॉलेज व अस्पताल के स्थापित होने से न सिर्फ छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी उच्च गुणवत्ता वाली डेंटल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। मेडिकल छात्रों को भी डेंटल की बेसिक ट्रेनिंग मिल सकेगी। यह स्वतंत्र डेंटल कॉलेज और अस्पताल यूपी सरकार के अधीन होगा।


KGMU के बाद सैफई में शुरू होगी BDS की पढ़ाई

यूपी में अभी तक सरकारी क्षेत्र में केवल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में ही BDS की पढ़ाई होती है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बीएचयू और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी डेंटल कोर्स उपलब्ध हैं, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए सरकारी सीटों की कमी बनी हुई थी। अधिकांश छात्रों को महंगे निजी डेंटल कॉलेजों पर निर्भर रहना पड़ता था। नए डेंटल कॉलेज की स्थापना से सैफई और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास होगा। यह कदम स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण डेंटल शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें

Prateek Yadav News: अखिलेश के साथ बैडमिंटन खेलना, राजनीति से दूरी और 3 सबसे बड़े शौक रखते थे प्रतीक यादव
Also Read
View All