20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली हिंसा मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई, दंगाइयों को हथियार सप्लाई करने वाला शातिर गिरफ्तार, उत्तराखंड से जुड़े तार

बरेली हिंसा (Bareilly Violence) मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बरेली हिंसा के दौरान दंगाइयों को अवैध हथियार सप्लाई (Illegal Arms Supply) करने वाले गफ्फार खान को गिरफ्तार (Ghaffar Khan Arrest) कर लिया है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Vinay Shakya

May 20, 2026

bareilly violence case update

बरेली हिंसा की इमेज (सोर्स-ANI)

Bareilly Riots: बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा (Bareilly Violence) मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली पुलिस (Bareilly Police) ने उपद्रवियों को अवैध असलहा सप्लाई (Weapons Supply to Rioters) करने वाले मुख्य आरोपी गफ्फार (Ghaffar Khan) खां को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली के बहेड़ी थाने की टीम ने गफ्तार खां को उत्तराखंड के किच्छा से गिरफ्तार किया है। गफ्फार लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर बचने का प्रयास कर रहा था।

बरेली में बीते साल हुए दंगों के दौरान अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के मुख्य आरोपी गफ्फार खान को बहेड़ी पुलिस ने उत्तराखंड के किच्छा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गफ्फार खां पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। वह FIR से अपना नाम हटवाने के लिए उत्तराखंड के नेताओं के माध्यम से पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।

SSP के आदेश पर बहेड़ी पुलिस ने मुखबिरों के नेटवर्क को सक्रिय करके गफ्फार की लोकेशन का पता लगाया था। पुलिस के मुताबिक, गफ्फार खान उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र के गांव दरऊ का निवासी है। 19 फरवरी 2026 को बहेड़ी पुलिस ने तसलीम और सोमू खान उर्फ औशाफ को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे 5 पिस्टल और 38 कारतूस गफ्फार खान एवं समी को सप्लाई करने जा रहे थे।

बरेली हिंसा में इसी गैंग ने सप्लाई किए थे हथियार

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए दंगों में इस्तेमाल हथियारों की आपूर्ति भी तसलीम, सोमू खान और गफ्फार खान के जरिए की गई थी। इस मामले में बहेड़ी थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिनमें से 5 को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। FIR में दर्ज कुल 6 आरोपियों में गफ्फार खान आखिरी आरोपी था।

पूछताछ में गफ्फार ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की बिक्री करता था। उसने अपने कृत्य पर खेद भी जताया। पुलिस के अनुसार, गफ्फार खान पर उत्तराखंड और बरेली के विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी, अवैध खनन, गैंग से संबंधित और अन्य गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहले गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।