लखनऊ

जापान दौरे पर सीएम योगी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, यूपी में लगेंगी नई फैक्ट्रियां

CM Yogi Japan Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन यूपी को 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। कई जापानी कंपनियां यूपी में फैक्ट्री लगाने और उद्योग स्थापित करने की तैयारी में हैं।

2 min read
Feb 25, 2026

CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे से बड़ी सफलता मिली है। दौरे के पहले ही दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। जापान की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों ने यूपी में उद्योग स्थापित करने और अपने कारोबार का विस्तार करने में रुचि दिखाई है।

ये भी पढ़ें

फेमस टीचर नवीन सर ने थामा सपा का हाथ, 2027 में चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

पहले दिन ही मिले बड़े निवेश प्रस्ताव, कई कंपनियों से करार

जापान में आयोजित बैठक और निवेश कार्यक्रम के दौरान कृषि उपकरण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, पर्यावरण समाधान, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में निवेश को लेकर समझौते हुए। इन समझौतों में जापान की प्रसिद्ध कंपनी Kubota Corporation समेत मिंडा कॉरपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड और सीको एडवांस जैसी कंपनियां शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी और यूपी निवेश के लिए एक प्रमुख राज्य के रुप में उभरेगा।

कृषि, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

जिन कंपनियों के साथ समझौते हुए हैं, वे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, औद्योगिक मशीन और पर्यावरण से जुड़े उत्पाद बनाती हैं। इन कंपनियों के यूपी आने से नई फैक्ट्रियां स्थापित होंगी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। इससे प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ने से आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

इन निवेश परियोजनाओं का सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। नई कंपनियां आने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा छोटे और मध्यम उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी। सरकार लगातार विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए काम कर रही है, ताकि यूपी देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल हो सके।

भारत-जापान के आर्थिक रिश्ते होंगे और मजबूत

सीएम योगी का यह दौरा सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भारत और जापान के बीच औद्योगिक और आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे। जापानी कंपनियों के यूपी में निवेश से प्रदेश में आधुनिक तकनीक आएगी और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी कंपनियां यूपी में निवेश करेंगी।

ये भी पढ़ें

हम विपक्ष नहीं कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ, ‘मोदी ने विपक्ष को धो डाला जैसी हेडिंग न लगाए मीडिया’

Published on:
25 Feb 2026 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर