लखनऊ

छोटे बेटे की लाश देख मां की निकली चीख! बड़े भाई ने रॉड से पीट-पीट कर मार डाला और कमरे में जाकर….

Crime News Murder: रिश्तों का खौफनाक अंत का मामला सामने आया है। बड़े भाई ने छोटे भाई को लोहे की रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानिए किस वजह से वारदात का अंजाम दिया गया?

2 min read
Mar 31, 2026
बड़े भाई ने छोटे भाई को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट। फोटो सोर्स पत्रिका न्यूज

Crime News Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव में रविवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। रात भर मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह गांव में चर्चा फैलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

‘मम्मी-पापा आप खुश रहना, भांजी का ख्याल रखना’, तीन बेटियों के बाद मन्नतों से पाए बेटे ने किया सुसाइड

शराब के नशे में हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद

DCP दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, खांडेदेव गांव निवासी आलोक उर्फ गोलू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे शराब के नशे में उसका अपने बड़े भाई श्रवण से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों के बीच झगड़ा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद गोलू अपने कमरे में जाकर सो गया।

सोते समय भाई ने किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद श्रवण लोहे की रॉड लेकर गोलू के कमरे में पहुंच गया। उस समय गोलू सो रहा था। आरोप है कि श्रवण ने सोते हुए भाई के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग सकते में आ गए। रात के समय किसी तरह मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन सुबह होते-होते गांव में घटना की जानकारी फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की मां यशोदा देवी और पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी श्रवण को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

आठ साल पहले हो चुकी है पिता की मौत

मृतक आलोक उर्फ गोलू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में सबसे बड़ा भाई श्रवण, उसके बाद अटल और सबसे छोटा आलोक था। अटल मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उनके पिता पुत्तीलाल की 8 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में 2 बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है।

गाली-गलौज बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी श्रवण ने बताया कि मामूली विवाद के दौरान छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट की और गाली दी थी। इसी बात से वह गुस्से में आ गया और उसने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया।

मां ने देखा बेटे का खून से लथपथ शव

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे मां यशोदा देवी आलोक को खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में गईं। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि वह खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा है। बेटे की लाश देखकर मां की चीख निकल गई। इसके बाद वह बड़े बेटे श्रवण के कमरे में गईं, जहां वह सो रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह तक ऐसे ही सोता रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपी श्रवण को उसके कमरे में ही पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें

UP: गरज-चमक के साथ टूट कर बरसेंगे मेघ! 31 और 1 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

Also Read
View All

अगली खबर