31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मम्मी-पापा आप खुश रहना, भांजी का ख्याल रखना’, तीन बेटियों के बाद मन्नतों से पाए बेटे ने किया सुसाइड

Man Committed Suicide: मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मम्मी-पापा आप खुश रहना, भांजी का ख्याल रखना। जानिए किस वजह से युवक ने सुसाइड किया?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Mar 31, 2026

man hurt by minor scolding and took his own life emotional message in suicide note lucknow

शख्स ने किया सुसाइड। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Man Committed Suicide: माता-पिता अपने बच्चों की मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उनकी खुशियों के लिए खुद की इच्छाओं को भी त्याग देते हैं, लेकिन कई बार बच्चे भावनाओं में आकर ऐसा फैसला ले लेते हैं, जिसका दर्द परिवार को जीवनभर झेलना पड़ता है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला रायबरेली रोड स्थित पाठकपुरम इलाके से सामने आया है, जहां एक 20 साल के युवक ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Crime News:घर में फंदे से लटककर दी जान

जानकारी के अनुसार पाठकपुरम निवासी 20 साल के ऋतिक तिवारी ने रविवार रात अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में ऋतिक ने अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश लिखा था। उसने लिखा कि ''मम्मी-पापा आप खुश रहना और भांजी का ख्याल रखना।'' हालांकि सुसाइड नोट में उसने किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

UP Crime News Hindi: 3 बहनों के बीच इकलौता भाई था ऋतिक

परिवार के मुताबिक ऋतिक 3 बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी अचानक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता जागेश्वर तिवारी ने बताया कि रविवार रात किसी मामूली बात को लेकर उन्होंने बेटे को डांट दिया था। इसके बाद ऋतिक अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।

UP News Hindi: पिता ने बताया कि 3 बेटियों के बाद उन्होंने मन्नतें मांगकर बेटे को पाया था। उसे बड़े प्यार और उम्मीदों के साथ पाला-पोसा था, लेकिन अब उसी बेटे के इस कदम से पूरा परिवार टूट गया है।

Uttar Pradesh News: शव देखकर बेसुध हुई मां और बहनें

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ऋतिक का शव घर लाया गया। शव देखते ही मां और तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। घर में मातम का माहौल बना हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

Lucknow News: मोहल्ले में शोक, लोगों ने जताई चिंता

घटना के बाद से मोहल्ले में शोक का माहौल है। आसपास के लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि आजकल छोटी-छोटी बातों पर युवा भावनाओं में आकर खतरनाक कदम उठा लेते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।