लखनऊ

राजधानी में शुरू हुई फिल्म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग

भोजपुरी की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म होने के दावे वाली ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गयी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2018, 7:47 PM IST
kk

लखनऊ. भोजपुरी की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म होने के दावे वाली ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गयी है। ये जानकारी फिल्‍म के निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की ये फिल्म ’दबंग सरकार’ एक अलग जॉनर की फिल्म है, जिसके संवाद, डायलॉग, गीत-संगीत, आर्ट, फाइट आदि पर काफी बारीकियों से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसमें खेसारी लाल यादव के अपोजिट हम इस फिल्म में दो अभिनेत्रियों को कास्ट किया हैं। इनमें एक हैं आकांक्षा अवस्थी और दूसरी दीपिका त्रिपाठी। दोनों ही मांझी हुई कलाकार हैं और उम्मीद करते हैं कि ऑन स्क्रीन इनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब जमेगी और दर्शकों को भी पसंद आयेगी।

फिल्म के निर्देशक योगेश ने कहा कि फिल्म के लिए अभी तक खेसारी लाल यादव अपना 18 किलो वजन कम कर चुके है अभी खेसारी लाल यादव का वजन 64 किलो है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में विलेन के किरदार में जाने-माने कलाकार संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी और विनीत विशाल होंगे।‘दबंग सरकार’ ऐसी ही फिल्म है, जिसे मैं लोगों के सामने लेकर आ रहा हूं। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ के प्रोड्यूसर दीपक कुमार एवं राहुल वोहरा हैं।

भोजपुरी की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म होने के दावे वाली ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म के लेखक मनोज पांडेय, संगीतकार धनंजय मिश्रा, को-प्रोड्यूसर दिनेश तिवारी और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, आकांक्षा अवस्‍थी और दीपिका त्रिपाठी के अलावा कृष्णा कुमार,जयशंकर पांडेय, सुभाष यादव, अनूप अरोरा, अनिता सहगल, आयुषी तिवारी, संदीप यादव नजर आयेंगे। फिल्‍म के कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और अरूण राज हैं और डीओपी अमिताभ चंद्रा और रविंद्र नाथ गुरू का है।

Published on:
Also Read
View All
UP Crime: खाकी का दम! लखनऊ में गोलियों की गूंज के बीच निहत्थे सिपाही ने दौड़ाकर पकड़ा आरोपी

‘PM मोदी के माता-पिता का अपमान करने वालों को शर्म आनी चाहिए’, खरगे के बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य; कांग्रेस को लेकर कही ये बात

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

‘अभद्र भाषा कांग्रेस की संस्कृति’, PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बोले- राजनीतिक लोगों में मूल्यों की कमी

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात