26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में कुछ इस तरह से बुजुर्गों ने मनाया वैलेंटाइन वीक

वेलेंटाइन वीक में बुजुर्ग के लिए राजधानी स्थित शीरोज कैफे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 11 Feb 2018, 7:43 PM IST

gg

लखनऊ. वैलेंटाइन वीक में बुजुर्ग के लिए राजधानी स्थित शीरोज कैफे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मोटिवेजर्स क्लब की ओर से आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य समाज में उपेक्षा और एकांत का शिकार हो रहे हमारे बुजुर्गों को वापस जीवंत करना है। पिछले दो बार के सफल आयोजन के पश्चात इस बार का आयोजन वैलेंटाइन थीम पर आधारित रहा। जिस समय युवा बड़े जोश और हर्ष के साथ वैलेंटाइन सप्ताह मनाने में व्यस्त है उस वक़्त हमारे मोटिवेजर्स क्लब द्वारा अपने बुजुर्गों को इस प्यार भरे सप्ताह का हिस्सा बनाया और उनके साथ उनसे जुड़े किस्से और कहानियों को जानने और समझने का प्रयास किया । इस आयोजन में तहत कई तरह के गेम्स और अन्य आयोजन किये गए।

कार्यक्रम में बुजुर्गों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून बैलेंसिंग व अन्य खेल आयोजित किये गए जिनका हमारे बुजुर्गों ने भरपूर आनंद लिया। बेस्ट प्रपोसल के लिए और के. अरोड़ा विजेता चुने गए वहीं मिस्टर एंड मिसेज़ वैल ड्रेस्ड आयोजन में यू एन श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी पुरुस्कृत हुईं। दो घंटे के इस आयोजन में बुजुर्गों ने अपनी उम्र के समस्त बंधनो को भूलकर दिल भर के आनंद का समय बिताया।कार्यक्रम में गोमतीनगर व इंदिरानगर के कई बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के फाउंडर गौरव छाबड़ा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में बुजुर्गों को जोड़ना व उनको एकांत से जीवंत बनाने की कोशिश करना है। इस मुहीम में उनके साथ आस्था सिंह, प्रिशिता राठी, वैभव सिंह व अन्य सहयोगियों का साथ है ।

‘डैडीज डाटर’ का होगा म्यूज़िक रिलीज

बाप-बेटी के पवित्र रिश्तों की नई बुनियाद रखती अभिमन्यु चैहान की फिल्म ‘डैडीज डाटर’ का म्यूज़िक वीनस म्यूज़िक कम्पनी 12 फरवरी को लांच कर रही है। सुरेश वाडकर जैसे गायकों के गाए गीतों से सजी फिल्म के म्यूजिक की औपचारिक लांचिंग कल शाम साढ़े छह बजे अम्बेडकर उद्यान के सामने शीरोज़ हैंगआउट गोमतीनगर में शहर की हस्तियों और फिल्म के कलाकारों की मौजूदगी में होगा। लखनऊ में 90 फीसदी शूट हुई फायर थाॅट क्रिएशन्स के बैनर पर दीपा वर्मा -सोनिका सिंह निर्मित ये फिल्म शान-ए- अवध अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल रही। साथ ही फिल्म ने तीन अवार्ड भी अपने खाते में किए। फिल्म में बाॅलीवुड में पहचान रखने वाले सितारों में मिथिलेश चतुर्वेदी, राज सिंह, ‘निल बटा सन्नाटा’ फेम अभिनेत्री फरहीन मुख्य भूमिका में हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग