लखनऊ

ऑल टाइम हाई से 1.60 लाख सस्ती है चांदी की कीमत, सोने के भाव में आई इतनी तेजी

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। चांदी की कीमतों में आज 8 हजार रुपए का इजाफा हुआ।

2 min read
Feb 11, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ : सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 29 जनवरी 2026 को दोनों कीमती धातुओं ने अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर छुए थे, लेकिन उसके बाद भारी क्रैश देखने को मिला। हालांकि, बुधवार (11 फरवरी 2026) को बाजार खुलते ही कीमतों में मजबूत रिकवरी और तेजी दिखाई दी है।

चांदी में बुधवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव ₹2,52,548 प्रति किलो से बढ़कर ₹2,60,838 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। यानी एक ही सत्र में ₹8,290 प्रति किलो की तेजी आई। कुछ स्रोतों के अनुसार, दिन में यह ₹2,62,000 से ऊपर भी गई और करीब 3-5% की बढ़त दिखाई। भले ही आज तेजी आई हो, लेकिन चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के बजट से डेढ़ गुना बड़ा है यूपी सरकार का बजट, जानिए और कौन-कौन देश पीछे

4.20 लाख के बाद लगातार गिर रही चांदी

29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। उस मुकाबले आज यह स्तर अभी भी लगभग ₹1,59,000-1,60,000 प्रति किलो सस्ती चल रही है। उस दिन चांदी ने पहली बार 4 लाख का आंकड़ा पार किया था, लेकिन उसके बाद प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत डॉलर और अन्य वैश्विक कारकों से भारी गिरावट (Silver Price Crash) शुरू हुई, जो अब थमती दिख रही है।

1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोना

सोने के भाव में भी बुधवार को अच्छा सुधार देखा गया। MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला सोना ओपनिंग के साथ ही बढ़ा और ₹1,633 की तेजी के साथ ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को यह ₹1,56,803 पर बंद हुआ था। आज दिन में सोना ₹1,58,000-1,58,400 के आसपास कारोबार कर रहा है, जिसमें 0.8-1% की बढ़त बनी हुई है।यह तेजी वैश्विक बाजारों से सपोर्ट मिलने के कारण है, जहां कॉमेक्स पर सोना $5,070+ और चांदी $83-85 प्रति औंस के आसपास मजबूत है। निवेशक अमेरिकी आर्थिक डेटा, फेड रेट कट की उम्मीद और जियोपॉलिटिकल फैक्टर्स पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2026 : बजट में MBBS की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव, 12,800 हो गई संख्या

Updated on:
11 Feb 2026 04:48 pm
Published on:
11 Feb 2026 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर