लखनऊ

यूपी में पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी, ‘स्त्री: देह से आगे’ विषय पर चलेगा मंथन, आप भी हो सकते हैं शामिल

Gulab Kothari UP Visit: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी यूपी के 5 दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे हैं। वह 23 अगस्त तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और महिला समूहों के 'स्त्री: देह से आगे' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
2 min read
Aug 19, 2026
gulab-kothari-patrika-editor-in-chief
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी - फोटो पत्रिका नेटवर्क

Gulab Kothari UP Visit: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी उत्तर प्रदेश (यूपी) के पांच दिवसीय प्रवास पर बुधवार को लखनऊ पहुंचे। गुलाब कोठारी 23 अगस्त तक यूपी में रहेंगे। इस दौरान वह लखनऊ और बाराबंकी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और महिला समूहों की ओर से आयोजित 'स्त्री: देह से आगे' विषय विवेचन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे।

प्रधान संपादक गुलाब कोठारी गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के अवध गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे फिक्की फ्लो (FICCI FLO), लखनऊ चैप्टर की ओर से हज़रतगंज स्थित यूनिवर्सल बुक सेलर्स में आयोजित ‘स्त्री: देह से आगे’ विषयक विमर्श कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देंगे।

21 अगस्त को विद्यार्थियों और प्रबुद्धजनों को करेंगे संबोधित

21 अगस्त को दोपहर 12 बजे वह बाराबंकी स्थित एसआरएम (SRM) यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे लखनऊ के एसआर (SR) ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और महिला समूहों से करेंगे संवाद

22 अगस्त को दोपहर 12 बजे लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रधान संपादक गुलाब कोठारी अपना उद्बोधन देंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और महिला समूहों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ें

आप इस यूट्यूब लाइव लिंक पर क्लिक या नीचे दिया क्यूआर (QR) कोड स्कैन कर कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

Updated on:
19 Aug 2026 05:01 pm
Published on:
19 Aug 2026 05:01 pm