लखनऊ

मौसम विभाग ने 37 जिलों में दी भारी बारिश की चेतावनी, 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले चार दिनों तक 37 जिलों में बारिश की चेतावनी (Rain Alert in UP) जारी की है। यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Aug 10, 2021
Feature image

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon in UP) इन दिनों मेहरबान है। पश्चिम से लेकर पूर्वी यूपी तक बारिश (Rain In UP) होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले चार दिनों तक 37 जिलों में बारिश की चेतावनी (Rain Alert in UP) जारी की है। यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि मध्य यूपी में रुक-रुक कर ही बारिश हो रही है। कहीं तेज तो कही हल्की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है।

इन जिलों में बारिश की संभावना-

जिन 37 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान है, उनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी शामिल। इन जिलों में करीब 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बांदा, एटा, प्रयागराज, कन्नौज, वाराणसी, जौनपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, हरदोई, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, कासगंज में भी भारी बारिश के आसार हैं।

13 अगस्त तक होगी बारिश-

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मानसून बारिश लोगों को गर्मी से दूर रखेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चलने वाली हवाएं अब पूरब दिशा में पहुंच गई हैं। पूर्वी यूपी समेत अन्य राज्यों में अब इसका असर देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में 13 अगस्त तक भारी बारिश होगी।

Published on:
10 Aug 2021 03:02 pm