25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले पांच दिन यूपी के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, रहें सावधान

मौसम विभाग ने कहा कि यह बारिश का सिलसिला 5 दिनों तक जारी रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 Aug 2021, 9:24 PM IST

Weather update UP - आसमान में बादल छाए रहेंगे, 4 और 5 अगस्त का मौसम अपडेट

Patrika

सुुलतानपुर. पिछले 5 दिनों से बरसात न होने के कारण सूखा पड़ने की संभावना बढ़ गई है। किसान चिंतित हैं, लेकिन मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी से उनमें कुछ उम्मीद जागी है। विभाग का कहना है कि बरसात होगी, जो फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज और कल अवध क्षेत्र के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी।

ये भी पढ़ें- शुरू हुई जोरदार बारिश, आठ अगस्‍त तक यूपी मे होगी झमाझम बरसात, येलो अलर्ट जारी

पिछले 5 दिनों से बारिश नहीं होने से किसान चिंतित है। उन्हें सूखा पड़ने का डर सता रहा था। लेकिन इसी बीच बुधवार रात को हुई हल्की बारिश से लोगों में कुछ आशा जगी, हालांकि कुछ ही घण्टों में यह आशा निराशा में बदल गई क्योंकि गुरुवाक सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने लोग की जीना बेहाल कर रखा है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश होने की खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि यह बारिश का सिलसिला 5 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 घण्टों में अवध के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ अमरनाथ मिश्र का कहना है कि शनिवार व रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। दोनों दिन अवध व प्रदेश के विभिन्न जिलों के कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। छह अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त को अवध के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा भी होगी।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग