लखनऊ

School Holidays: इस वीक भी स्कूलों में छुट्टियां, सोमवार से ही बच्चों की मौज

School Holidays in August: उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह भी स्कूलों में बच्चों को खूब छुट्टियां मिलने वाली है। बच्चों की मौज होने वाली है।
less than 1 minute read
Aug 13, 2022
photo1660389548.jpeg

उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए ये सप्ताह खुशियों और मौज मस्ती वाला रहा, आने वाला सप्ताह भी मौज वाला ही होने वाला है। इस सप्ताह भी तीन छुट्टियां मिलने वाली हैं। क्योंकि इस सप्ताह में भी एक के बाद एक छुट्टियां आ रही है, पहले पहले स्वतंत्रता दिवस और फिर जन्माष्टमी है। ऐसे में एक बार ये सप्ताह भी मौज मस्ती के साथ बीतने वाला है। वहीं छुट्टियों के चलते लोग घूमने का प्लान कर रहे। वीकेंड में भी लंबी छुट्टी का आनंद लिया।

अगस्त महीने में त्योहारों के चलते बच्चे ही नहीं बल्कि कर्मचारियों को भी खूब छुट्टियां मिली। इस सप्ताह भी कई छुट्टियां मिल रही हैं। वहीं, 15 अगस्त पर भी जूनियर विंग के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। कुछ स्कूलों में जन्माष्टिमी पर दो दिन की छुट्टी कर दी गई। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा। दरअसल, अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे हिंदू त्योहार हैं, जिससे छुट्टी रहेगी। रक्षा बंधन त्योहार पर सिर्फ कुछ राज्यों में अवकाश होता है, जबकि 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर पूरे देश में सरकारी स्तर पर छुट्टी होती है। ज्यादातर त्योहार रविवार के आसपास हैं, तो जन्माष्टमी रविवार के ही दिन है।

अगस्त में अभी मिलेंगी ये छुट्टियां

रविवार 14 अगस्त 2022 — रविवार sunday
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 — सोमवार 15 August Independence day 2022
जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 — गुरुवार Janmastmi 2022
रविवार 21 अगस्त 2022 — रविवार
रविवार 28 अगस्त 2022 — रविवार

Updated on:
13 Aug 2022 04:55 pm
Published on:
13 Aug 2022 04:55 pm