लखनऊ

कुमार विश्वास ने कसा तंज, कहा- खुद भगवान राम इनके सामने आ जाएं, तो कहेंगे मेकअप अच्छा है, रैली में भेजो

देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने रविवार को भगवान को जातियों में बांटने वाली पार्टियों पर कटाक्ष किया।

less than 1 minute read
Jan 13, 2019
Kumar vishwas

लखनऊ. देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के सामने अगर खुद भगवान राम आ जाएं तो उनको वे पहचान नहीं पाएंगे। कुमार विश्वास ने कहा कि राम के नाम पर गदर मचाने वालों के सामने अगर भगवान राम आ जाएं तो कहेंगे मेकअप अच्छा है, उनको रैली में भेजो। भगवान में उनको विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि पशु और मनुष्य में बहुत अंतर होता है। मनुष्य को पता होता है कि उसको जीवन में क्या करना है, पशु को सिर्फ खाना खाना होता है। विश्वास ने कहा कि हमारे साहब ने हम पर इतना राज किया है कि कोई भी बात होती है तो हम पश्चिम संस्कृति की तरफ देखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग भाषण देते है हमारे वेदों में लेकिन, वेद को खोलकर नहीं देखा उन्होंने।

अब्दुल कलाम पर हम लोगों को गर्व है-

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए कहा कि अब्दुल कलाम को आज भी हम लोग याद करते हैं, उन्होंने दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाने को मना किया, उन्होंने मिसाइल बनाई जिस पर हम लोगों ने गर्व किया। विश्वास ने कहा कि जो लोग आत्मबल दिखाते हैं, उन पर हम गर्व करते हैं।

Updated on:
13 Jan 2019 05:44 pm
Published on:
13 Jan 2019 05:42 pm
Also Read
View All