LSG 2025 Captain Rishabh Pant: ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने। फ्रेंचाइजी ओनर ने कहा यदि दस साल तक खेले तो IPL के सबसे सफल कप्तान होंगे। LSG ने पंत को ₹27 करोड़ में टीम ने खरीदा था।
Lucknow Super Giants 2025 Captain Rishabh Pant: ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का नया कप्तान बनाया गया है। वे केएल राहुल की जगह लेंगे, जो टीम के पिछले कप्तान थे। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं और IPL में उनके नेतृत्व कौशल को सराहा गया है। टीम ने उन्हें ₹27 करोड़ में खरीदा।
मेगा ऑक्शन के बाद से ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाने की चर्चा थी। नवंबर 2024 की मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें ₹27 करोड़ (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था। जिससे वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
केएल राहुल तीन सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान रहे। उनके नेतृत्व में टीम ने कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते और प्लेऑफ तक का सफर तय किया। अब उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है, जिनसे फ्रेंचाइजी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के ऋषभ पंत के फैंस खुश हो गए हैं। बलिया के रहने वाले मनन ने कहा कि ऋषभ पंत को लखनऊ की कप्तानी देना गुड़ चॉइस है तो वहीं लखनऊ की रहने वाली नमन ने कहा कि अब इस बार आईपीएल में लखनऊ बाजी मरेगा।