लखनऊ

Gold Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना-चांदी फिर चमके, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। 24 कैरेट सोना 1,60,500 रुपये और चांदी 2,74,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

3 min read
May 23, 2026
सर्राफा बाजार में बढ़ी चमक, ग्राहकों पर महंगाई की मार (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

Gold Market Rate Today: Sarafa Association द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए हैं। शादी-विवाह के सीजन और निवेश की बढ़ती रुचि के बीच ग्राहकों की चिंता भी बढ़ती नजर आ रही है।

चौक सर्राफा व्यापारी विनोद माहेश्वरी ने बताया कि सर्राफा बाजार से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 2,74,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

Gold Rate: लखनऊ में सोना-चांदी के दामों में उछाल, गर्मी के साथ बाजार में भी बढ़ी तपिश

आज के ताजा सर्राफा रेट

धातुकीमत
24 कैरेट सोना₹1,60,500 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना₹1,51,400 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना₹1,25,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी (999)₹2,74,000 प्रति किलो

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम

उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, जिसके कारण मांग बढ़ रही है।

  • .वैश्विक बाजार में सोने की मजबूत खरीदारी.केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड रिजर्व बढ़ाना.शेयर बाजार में अस्थिरता.शादी और त्योहारों का सीजन.महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता
  • जैसे कारणों से भी कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

ग्राहकों की जेब पर असर

सर्राफा बाजार में बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ रहा है। खासकर शादी-विवाह की खरीदारी करने वाले परिवारों का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। कई ग्राहक अब भारी आभूषणों की जगह हल्के और कम वजन वाले डिजाइन पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार पहले जहां ग्राहक 40 से 50 ग्राम तक के गहने खरीदते थे, वहीं अब लोग कम वजन और आधुनिक डिजाइन की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

निवेशकों के लिए बना आकर्षण

विशेषज्ञों का मानना है कि सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान निवेशक गोल्ड में पैसा लगाना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं। यही वजह है कि सोने की कीमतें लगातार मजबूत बनी हुई हैं। आर्थिक जानकारों के मुताबिक यदि वैश्विक परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। औद्योगिक उपयोग बढ़ने और निवेशकों की मांग मजबूत रहने से चांदी लगातार महंगी होती जा रही है।इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर इंडस्ट्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े उपकरणों में चांदी की बढ़ती मांग को भी इसकी कीमतों में तेजी का बड़ा कारण माना जा रहा है।

हॉलमार्क और शुद्धता पर दें ध्यान

चौक सर्राफा व्यापारी विनोद महेशवरी  ने ग्राहकों को खरीदारी के दौरान हॉलमार्क जरूर जांचने की सलाह दी है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी माना जाता है। बिना हॉलमार्क आभूषण खरीदने से ग्राहकों को नुकसान हो सकता है।

  • खरीदारी करते समय ग्राहकों को
  • .BIS हॉलमार्क.शुद्धता का कैरेट.सही बिल.मेकिंग चार्ज.GST विवरण
  • की जांच जरूर करनी चाहिए।

बाजार में बनी हुई है रौनक

कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले त्योहारों और वैवाहिक सीजन में बाजार में और तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि कई ग्राहकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब सोना खरीदना मध्यम वर्ग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर उछाल, जानिए ताजा सर्राफा बाजार रेट
Also Read
View All