लखनऊ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेसी चिंतित

- बगैर सूचना और इजाज़त के धरना देने पर ऐक्शन लेते हुए हजरतगंज पुलिस ने प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली है।

less than 1 minute read
Jul 17, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ. यूपी विधानभा चुनाव की तैयारियों की नब्ज पकड़ने के लिए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आईं। और आने के बाद हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना रख योगी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। बगैर सूचना और इजाज़त के धरना देने पर ऐक्शन लेते हुए हजरतगंज पुलिस ने प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ली है। इसके बाद कांग्रेसी चिंतित हैं।

हजरतगंज पुलिस की दर्ज एफआईआर में प्रियंका गांधी को सीधेतौर पर आरोपी नहीं बनाया गया है। कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेदप्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह समेत 500 लोगों पर ये एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें धारा-144 के उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, महामारी एक्ट में एफआईआर लिखवाई गई है।

बतया जा रहा है कि, शुक्रवार शाम हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रियंका करीब दो घंटे तक मौन धरने पर बैठी थीं। पुलिस के अनुसार, सिर्फ 10 मिनट के कार्यक्रम की इजाज़त ली गई थी। जिसमें गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण की इजाज़त ली गई थी। आज प्रियंका लखीमपुर दौरे पर हैं, वहां वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुई महिला से मुलाकात करेंगी।

Published on:
17 Jul 2021 01:09 pm
Also Read
View All