लखनऊ

दूल्हा बनने से पहले आई मौत: खुशी-खुशी जा रहा था शादी का कार्ड बांटने युवक; तभी अचानक….

Died Before Becoming Groom: दूल्हा बनने से पहले शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। वह शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Feb 03, 2026
man going to distribute wedding cards died tragically after colliding with dumper lucknow
शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत। फोटो सोर्स-AI

Died Before Becoming Groom: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किसान पथ पर आनंदी वॉटर पार्क के पास रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ममेरे भाई के साथ बाइक से अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे 23 साल के गोपी की सड़क किनारे अंधेरे में खड़े डंपर में टकराने से दर्दनाक मौत हो गई।

UP News Hindi: खुद की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की मौत

इस घटना में बाइक पर बैठा उनका ममेरा भाई गोविंद गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गोविंद की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है। परिजनों ने डंपर नंबर के आधार पर BBD थाने में मामले की शिकायत की है।

13 फरवरी को होनी थी शादी

दरअसल, कुर्सी रोड के श्री कृष्ण पुरवा गांव निवासी 23 साल के गोपी कुमार निजी वाहन चालक थे। आगामी 9 फरवरी को गोपी का तिलक होना था। 13 फरवरी को गोपी की शादी तय थी।

UP News In Hindi: डंपर से टकराई बाइक

गोपी के मामा राजेश कुमार का कहना है कि रविवार की शाम गोपी बाराबंकी के कुर्सी स्थित मितई का पुरवा गांव निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान आनंदी वॉटर पार्क के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों को गंभीर चोटें आई।

Lucknow News In Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने गोपी को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गोपी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शाम को परिजनों ने गोपी का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, गोविंद को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिवार ने BBD थाने में डंपर नंबर के आधार पर तहरीर दी है। मामले को लेकर इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Lucknow News: परिवार में पसरा मातम

गोपी की शादी की सारी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी थी। गोपी हाल ही में अमीनाबाद बाजार में शादी की खरीदारी कर के आया था। इसकी रील भी उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। परिजन शादी को लेकर काफी खुश थे। वहीं इस घटना के बाद पूरे खानदान में मातम पसर गया है।

Updated on:
03 Feb 2026 01:46 pm
Published on:
03 Feb 2026 01:46 pm