लखनऊ

रूस-यूक्रेन युद्ध से फिरोजाबाद के कारोबारियों के माथे पर बढ़ी शिकन, अरबों का झटका

Russia Ukraine War Firozabad Upset रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका ऐलान किया और यूक्रेन के एक मंत्री ने इस हमले की पुष्टि की है। रूस-यूक्रेन की वजह से यूपी के फिरोजाबाद के कांच कारोबार पर काले बादल छा गए हैं। फिरोजाबाद के फैंसी कांच उत्पादों की 70 देशों में अच्छी-खासी डिमांड है।

2 min read
Feb 24, 2022
रूस-यूक्रेन युद्ध से फिरोजाबाद के कारोबारियों के माथे पर बढ़ी शिकन, अरबों का झटका

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका ऐलान किया और यूक्रेन के एक मंत्री ने इस हमले की पुष्टि की है। रूस-यूक्रेन की वजह से यूपी के फिरोजाबाद के कांच कारोबार पर काले बादल छा गए हैं।
फिरोजाबाद के फैंसी कांच उत्पादों की 70 देशों में अच्छी-खासी डिमांड है। पिछले सीजन में फिरोजाबाद के कांच कारोबार को करीब 1200 करोड़ रुपए का कारोबार मिला था। पर इस बार रूस-यूक्रेन की लड़ाई की वजह से न तो देसी आर्डर आ रहे हैं न ही विदेशी आर्डर मिलने की संभावना है। विदेशी कारोबारियों ने चुप्पी साध ली है। और आर्डर न मिलने की आशंका की वजह से फिरोजाबाद के कारोबारियों के माथे पर शिकन बढ़ रही है। वहीं कांच पर अपना हुनर की कारीगरी दिखाने वाले कारीगर दो वक्त की रोटी में अड़ंगा लगने से उदास हो गए हैं।

रंगबिरंगी चूड़ियां ही नहीं कांच कई उत्पाद बनते हैं यहां

महिलाओं के हाथों में पहनने वाली कांच की रंगबिरंगी चूड़ियां हर दिल को सम्मोहित कर लेती हैं। इस वजह से ही फिरोजाबाद को सुहाग नगरी कहा जाता है। चूड़ियां ही नहीं फिरोजाबाद में कांच के एक से एक बेहतरीन और नायाब उत्पाद बनाए जाते हैं। जिनकी दीवाने देश के साथ-साथ विदेशी भी हैं। फैंसी कांच उत्पादों की अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैड, चेक गणराज्य व यूरोप के कई देशों में अच्छी-खासी डिमांड है। करीब 70 से अधिक देशों में फिरोजाबाद अपने कलात्मक कांच उत्पादों की धाक जमा चुके हैं।

फैंसी कांच उत्पाद

कैंडल स्टैंड लालटेन, हुक्का, फ्लावर पॉट, हैंगिंग लाइट बॉल, क्रिसमस ट्री, कांच मोती वाले कलात्मक चूड़ी कडे़, किचिन वेयर, ग्लास सेट, वाइन ग्लास आदि।

एक नजर

जनवरी-फरवरी 2021 - 1200 करोड़ आर्डर
जनवरी-फरवरी 2022 - 2.5 करोड़ आर्डर
राजस्व - 5.5 करोड़
आजीविका - 2 लाख
निर्यात व माउथ ब्लोइंग इकाई - 150
कांच उत्पादों निर्यात - 3500 करोड़

भारी असर पड़ेगा

मुकेश बंसल कांच निर्यातक है। इस वक्त मंदी चल रही है। पर विदेशों से इस वक्त काफी आर्डर मिलते थे। पर लगता है इस बार मामला कुछ ठीक नहीं है। यूक्रेन रूस के हालत बिगड़ गए है जिससे फिरोजाबाद के कांच निर्यात कारोबार पर भारी असर पड़ेगा।

इस बार आर्डर नहीं

कांच बिजनेसमैन अभिषेक मित्तल ने कहाकि, इस वक्त माउथ ब्लोइंग इकाइयों में उत्पादन कार्य तेजी से होता है। पर रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से विदेशी व्यापारी लगता इस बार आर्डर देने के मूड में नहीं हैं।

Published on:
24 Feb 2022 02:33 pm
Also Read
View All