20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पीली साड़ी’ छोड़ क्यों पहना वेस्‍टर्न ड्रेस रीना द्विवेदी ने खोला राज, जिसने सुना कहा सही है

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीली साड़ी वाली महिला अचानक सभी को याद आने लगी। और उसके बारे में जानकारी के लिए लोग सोशल मीडिया को खंगालने लगे। अचानक चुनाव वाले दिन की पूर्व संध्या पर पीली साड़ी वाली महिला प्रकट हुईं पर इस बार नए कलेवर में थीं। न पीली साड़ी थी न नीली। उसकी जगह नए आउटफिट में थी। सभी चौंक गए। ‘पीली साड़ी’ वाली महिला पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी ने इस बदलाव का खुलासा किया।
2 min read
Google source verification
'पीली साड़ी' से वेस्‍टर्न ड्रेस पहनने का रीना द्विवेदी ने खोल राज, जिसने सुना कहा सही है

'पीली साड़ी' से वेस्‍टर्न ड्रेस पहनने का रीना द्विवेदी ने खोल राज, जिसने सुना कहा सही है

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीली साड़ी वाली महिला अचानक सभी को याद आने लगी। और उसके बारे में जानकारी के लिए लोग सोशल मीडिया को खंगालने लगे। अचानक चुनाव वाले दिन की पूर्व संध्या पर पीली साड़ी वाली महिला प्रकट हुईं पर इस बार नए कलेवर में थीं। न पीली साड़ी थी न नीली। उसकी जगह नए आउटफिट में थी। सभी चौंक गए। ‘पीली साड़ी’ वाली महिला पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी ने इस बदलाव का खुलासा किया जिसके बाद सबने कहा ठीक है। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में ‘पीली साड़ी’ वाली महिला पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी (Poll officer Reena Dwivedi) की ड्यूटी मोहनलालगंज विधानसभा के गोसाईगंज बूथ पर लगी हुई थी। जहां वह साड़ी की जगह एक नए लुक में नजर आईं। रीना द्विवेदी ब्लैक स्लीवलेस टॉप और व्हाइट ट्राउजर पहना था आंखों पर ब्लैक सनग्लास रखा था। रीना की यह नई तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने लगी है। इस नए बदलाव के बारे में जब रीना द्विवेदी से पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया।

नए ड्रेस और फैशन को करती हैं फॉलो

रीना द्विवेदी ने बताया कि, वह किसी एक ड्रेसिंग सेंस में बंधी हुई नहीं हैं। वह हर तरह की ड्रेस और फैशन को फॉलो करती हैं। काम के साथ साथ हर चीज पर ध्यान देती हैं। यह उनकी खुशकिस्मती है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं। सर्दी का वक्त था तो वेस्‍टर्न ड्रेस को फालो कर लिया था।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 : रुठे मतदाता कई जिलों में वोटिंग का किया बहिष्कार, कहीं विकास तो कहीं अन्ना प्रथा बना मुद्दा

पीली साड़ी मेरी बन गई पहचान

रीना द्विवेदी ने बताया कि पीली साड़ी उनकी एक तरह से पहचान बन गई है। वोट डालने वाले मतदाता उनके साथ सेल्फी लेते हैं। अगर उनकी वजह से वोटिंग में एक फीसद भी बढ़ जाती है तो मेरे लिए यह खुशी की बात है।

रीना द्विवेदी के बूथ पर पड़े 80 फीसद वोट

लखनऊ में भले ही शाम 5 बजे तक कुल 61 प्रतिशत मतदान हुआ। पर हैरान रह जाएंगे कि मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 114 पर रीना द्विवेदी की ड्यूटी थीं, इस बूथ पर 80 फीसद मत पड़े थे।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 राजनीति में दोस्त बने दुश्मन भाई से भिड़ रहा है भाई, तीसरी कहानी जानेंगे तो चौंक जाएंगे

पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी कौन हैं जानें?

रीना द्विवेदी पीडब्‍लूडी विभाग लखनऊ में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। रीना द्विवेदी एक बेटे की मां हैं। रीना की शादी साल 2004 में पीडब्यूडी विभाग में सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। उस वक्ता रीना के पति सोनभद्र में तैनात थे। साल 2013 में बीमारी की वजह से रीना के पति का निधन हो गया था। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग