लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अखिलेश ने गठित किया 18 सदस्य दल, स्वामी प्रसाद मौर्य का बढ़ा कद, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच एक बार फिर अपनी पकड़ को मजबूत करने और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से प्रयास किया है। सपा अध्यक्ष ने जो टीम तैयार की है उसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का कद बढ़ हुआ दिख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य दिख रहे हैं।
2 min read
Jul 09, 2022
swami_prasad_maurya_and_akhilesh_yadav.jpg

आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी अलर्ट मोड पर आ गई है। सपा की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के साथ ही फ्रंटल संगठन भंग करने के बाद अखिलेश यादव ने 18 नए सदस्यीय दल का गठन किया है। इनमें सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बीजेपी और बसपा छोड़कर आए नेताओं को भी तरजीह दी गई है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच एक बार फिर अपनी पकड़ को मजबूत करने और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से प्रयास किया है। सपा अध्यक्ष ने जो टीम तैयार की है उसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का कद बढ़ हुआ दिख रहा है। पार्टी की टॉप लीडरशीप में उनका नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य दिख रहे हैं। इसके अलावा विधायक इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर आदि का भी नाम 18 सदस्यीय टीम में शामिल है।

सदस्यता अभियान के लिए गठित टीम

- नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष

- स्वामी प्रसाद मौर्य, एमएलसी

- इंद्रजीत सरोज, विधायक

- रामअचल राजभर, विधायक

- नरेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री

- महबूब अली, विधायक

- दयाराम पाल, पूर्व मंत्री

- किरनपाल कश्यप, पूर्व मंत्री

- अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री

- अरविंद कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी

- संजय लाठर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद

- शशांक यादव, पूर्व एमएलसी

- मिठाई लाल भारती, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी बाबासाहब अंबेडकर वाहिनी

- रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री

- राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष गाजीपुर

- केके श्रीवास्तव, सपा 19-विक्रमादित्य मार्ग

- डॉ. हरिश्चंद, सपा 19-विक्रमादित्य मार्ग

- प्रो. बी. पांडेय, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा शिक्षक प्रकोष्ठ

योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे मौर्य

गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हुए थे। उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि, वह इस चुनाव में हार गए। पिछले दिनों हुए विधान परिषद में सपा पार्टी ने उन्हें उम्मीजवार बनाया। अब अखिलेश ने उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Published on:
09 Jul 2022 05:44 pm