School Holidays August: अगस्त महीने में स्कूल के बच्चों की मौज होने वाली है। स्कूल में छात्रों को 8 -10 दिन की छुट्टियां मिलेंगी।
गर्मियों की छुट्टियों के बाद जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। लेकिन अगस्त में बच्चों की मौज होने वाली है क्योंकि अगस्त में छात्रों को दस दिनों की छुट्टियां मिलने वाली हैं। जुलाई में बकरीद और रविवार को अलावा छात्रों को कोई खास छुटिटयां नहीं मिली थी। लेकिन अगस्त कई बड़े त्योहार की वजह से खूब छुट्टियां मिलने वाली है। वीकेंड डेज पर छुट्टियां मिलने की वजह से 2-3 दिन घूमने भी जा सकते हैं।
अगस्त महीने में रविवार और शनिवार को मिलाकर कुल 10 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यादि शनिवार को छुट्टी नहीं मिलती तो कम से कम 8 दिन तो बच्चों की मौज रहेगी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा। दरअसल, अगस्त महीने में रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे हिंदू त्योहार हैं, जिससे छुट्टी रहेगी। रक्षा बंधन त्योहार पर सिर्फ कुछ राज्यों में अवकाश होता है, जबकि 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर पूरे देश में सरकारी स्तर पर छुट्टी होती है। अगस्त में ज्यादातर त्योहार रविवार के आसपास हैं, तो जन्माष्टमी रविवार के ही दिन है। ऐसे में वीकेंड डेज पर कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
अगस्त महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
7 अगस्त 2022 - दिन रविवार (अवकाश)
11 अगस्त 2022- रक्षा बंधन त्योहार (बृहस्पतिवार, अवकाश)
13 अगस्त 2022- दिन शनिवार (दूसरा शनिवार)
14 अगस्त 2022- दिन रविवार (अवकाश)
15 अगस्त 2022- दिन सोमवार (कुछ देर के लिए स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए स्कूल खुलता है)
18 अगस्त 2022- दिन रविवार (जन्माष्टमी त्योहार पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी रहती है)
21 अगस्त 2022 - दिन रविवार (अवकाश)
27 अगस्त 2022 - दिन शनिवार (चौथा शनिवार)
28 अगस्त 2022- दिन रविवार (अवकाश)