लखनऊ

SIR Update: फॉर्म-6 का आंकड़ा पौने 2 लाख पार; सपा की कब्जे वाली सीट पर सबसे ज्यादा 44 हजार नए वोटर

SIR Update: सपा की कब्जे वाली सीट पर सबसे ज्यादा 44 हजार नए वोटर्स ने आवेदन किया है। 174,290 लोग लखनऊ में अब तक वोटर बनने के लिए फॉर्म-6 भर चुके हैं।

2 min read
Feb 03, 2026
SIR Update: फॉर्म-6 का आंकड़ा पौने 2 लाख पार; (photo-patrika)

SIR Update: मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए 4 दिन ही शेष बचे हैं। लखनऊ में पौने 2 लाख लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। समाजवादी पार्टी (SP) के कब्जे वाली लखनऊ पश्चिम विधानसभा से सबसे ज्यादा 44 हजार ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया। वहीं, करीब 25 हजार के साथ दूसरे नंबर पर लखनऊ उत्तर विधानसभा है। तीसरे नंबर पर 19 हजार के साथ बख्शी का तालाब है।

ये भी पढ़ें

मिशन 2027 से पहले अंदरूनी घमासान के ‘भंवर’ में BJP; विरोधी सुरों ने बढ़ाई पार्टी की चिंता!

UP News in Hindi: BJP ने साढ़े 6 हजार से ज्यादा BLA मैदान में उतारे

बता दें कि केवल 6 फरवरी तक ही आयोग ने अनंतिम सूची पर दावे और आपत्तियों के लिए समय निर्धारित किया है। सभी विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को BJP ने फॉर्म-6 भराने का टास्क दिया था, लेकिन उसमें तेजी नहीं दिखाई दे रही है। SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटने से यह विपक्ष के लिए ही नहीं बल्कि BJP के लिए भी अप्रत्याशित था। जनाधार को सुरक्षित रखने को BJP ने साढ़े 6 हजार से ज्यादा BLA मैदान में उतारे, तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी 5 हजार से ज्यादा BLA बूथों पर लगा दिए। BLA पार्टी के निजी कार्यकर्ता होते हैं।

UP News SIR Update: 174,290 लोग लखनऊ में अब तक भर चुके हैं वोटर बनने के लिए फॉर्म-6

क्रम संख्याक्षेत्र / जनपद(संख्या)
1चौक9,947
2लखनऊ कैंट10,393
3लखनऊ मध्य12,953
4महानगर13,321
5लखनऊ पूर्व15,943
6बीकेटी19,536
7लखनऊ नगर22,037
8लखनऊ उत्तर25,847
9लखनऊ पश्चिम44,313
कुललखनऊ (कुल)1,74,290

हालांकि, ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह से राजनीतिक दलों ने दावे किए थे उतनी संख्या में फॉर्म भरे गए हैं। फॉर्म-6 के अलावा 63,305 लोगों ने फॉर्म-8भरा है। फॉर्म-7 भरने वालों की संख्या 3,116 है। ऐसे में 241,006 लोगों ने अब तक दावा किया है।

SIR New and Latest Update: कहां कितने घटे मतदाता

क्रम संख्याविधानसभा क्षेत्रवोटर(%)
1कैंट1,42,99260.75
2उत्तर1,91,59761.46
3पूर्व1,70,09562.99
4मध्य1,28,75465.25
5सरोजनीनगर1,89,18568.44
6पश्चिम1,42,28969.80
7बीकेटी1,10,27177.66
8मलिहाबाद64,17082.54
9मोहनलालगंज60,78582.99
कुल12,00,03869.85

Lucknow News In Hindi: पूर्वी क्षेत्र से 1 लाख 70 हजार वोटर बाहर

4 नवंबर से शुरू हुई SIR की प्रक्रिया की अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद लखनऊ से 12 लाख से ज्यादा वोटर्स को बाहर किया गया। जिसमें BJP के कब्जे वाली उत्तर विधानसभा में सबसे ज्यादा 1 लाख 91 हजार वोटर बाहर हुए। लखनऊ की VIP सीट कैंट से करीब 40% वोटर बाहर हुए। वहीं पूर्वी क्षेत्र से 1 लाख 70 हजार वोटर बाहर हुए।

ये भी पढ़ें

‘योगी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं…’, समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का बड़ा बयान

Also Read
View All

अगली खबर