लखनऊ

UP Board 10th 12th Result 2021: आज जारी किया जाएगा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे

UP Board 10th 12th Result 2021: यूपी बोर्ड इंटरमीडएट का रिजल्ट इस बार बिना परीक्षा के वैकल्पिक फार्मूले के आधार पर जारी किया जा रहा है। रिजल्ट यूपी दोपहर बाद 3.30 बजे जारी किया जाएगा, जिसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

2 min read
Jul 31, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. UP Board 10th 12th Result 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का 10वीं और 10वीं के रिजल्ट (UPMSP UP Board 10th 12th Result) का इंतजार खत्म हुआ। शनिवार 31 जुलाई यानि आज यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों (UP Board High School Intermediate Result 2021) की घोषणा करेगा। शिक्षा निदेशक यूपी बोर्ड विनय कुमार पाण्डेय की ओर से इस बाबत 30 जुलाई को ही विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर विजिट कर देखा जा सकेगा। रिजल्ट देखने के लिये रोल नंबर की जरूरत होगी। बोर्ड ने छात्रों का रोल नंबर चेक करने के लिये पहले ही लिंक एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा बोर्ड के अनुसार स्कूलों को भी रोल नंबर की लिस्ट भेजी गई है। रिजल्ट दोपहर बाद 3.30 बजे जारी किया जाएगा।


इस बार यूपी बोर्ड में कुल 56,03,813 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से इंटरमीडिएट के छात्रों की तादाद 26,10,247 है। कोरोना संकट के चलते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2021 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया। इस बार छात्रों यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट वैकल्पिक फार्मूले के तहत जारी किया जा रहा है। इसमें हाई का रिजल्ट 50 प्रतिशत कक्षा नौ और 50 प्रतिशत प्री बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधारपर जारी होागा। इसी तरह से इंटरमीडिएट के रिजटल्ट का आधार 50 प्रतिशत हाई स्कूल, 40 प्रतिशत 11 और 10 प्रतिशत प्री बोर्ड परीक्षा के आंक होंगे।


इस बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन न होने के बावजूद इस बार यूपी का रिजल्ट तो घोषित किया जा रहा है, लेकिन टाॅपर लिस्ट नहीं बनेगी। पहली बार होगा कि कोई टाॅपर नहीं घोषित किया जाएगा।


कोरोना संकट की वजह से परीक्षा न लिये जाने के चलते इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट वैकल्पिक फार्मूले के आधार पर जारी किया जा रहा है। परीक्षा न होने के चलते इस बार स्क्रूटनी भी नहीं होगी। पर यदि कोई छात्र नतीजों से संतुष्ट नहीं होता है तो उसे परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इसके लिये छात्र को अपने संबंधित के जरिये अप्लाई करना होगा। स्थिति सामान्य होने के बाद उसे परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Published on:
31 Jul 2021 07:51 am
Also Read
View All