लखनऊ

यूपी पंचायत चुनाव 2026 से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान, गांवों का जबरदस्त विकास!

UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 अप्रैल से जुलाई के बीच होने वाले हैं। इस पहले योगी सरकार ने बजट 2026 में बड़े ऐलान किए हैं।
less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath(Image-ANI)

UP Budget 2026 Big Announcment Before UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 अप्रैल से जुलाई के बीच होने वाले हैं। यह चुनाव ग्रामीण इलाकों में काफी अहम माने जाते हैं, क्योंकि इससे गांवों की सत्ता का फैसला होता है। ऐसे में आज पेश किए गए यूपी बजट 2026-27 में सरकार ने ग्रामीण विकास और पंचायतों के लिए बड़े ऐलान किए हैं।

गांवों के विकास पर फोकस

योगी सरकार ने इस बजट में पंचायतों के मजबूत विकास के लिए खास प्रावधान किए हैं। पंचायतों के लिए कुल 32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पंचायत भवनों के निर्माण और सुधार के लिए 100 करोड़ रुपये अलग से दिए गए हैं। इन घोषणाओं से गांवों में बेहतर कार्यालय, बैठक कक्ष और सुविधाएं बढ़ेंगी।

चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा

विशेषज्ञों का मानना है कि ये बड़े ऐलान पंचायत चुनाव से ठीक पहले किए गए हैं। सरकार का मकसद ग्रामीण मतदाताओं को लुभाना और यह दिखाना है कि बीजेपी गांवों के विकास के लिए गंभीर है। पंचायत भवन और फंड बढ़ने से स्थानीय स्तर पर काम आसान होगा, जिसका सीधा फायदा चुनाव में मिल सकता है। यह बजट ग्रामीण यूपी में सरकार की ताकत बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

Updated on:
11 Feb 2026 12:07 pm
Published on:
11 Feb 2026 12:07 pm