
Uttar Pradesh Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने लखनऊ में SIR को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। SIR के नाम पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जो बातें सामने आ रही हैं, वे चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि देश के शत्रुओं के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसके अलावा उन्होंने यूपी में गठबंधन, सीटों के बंटवारे और प्रियंका गांधी की भूमिका पर भी बयान दिया। मोना ने बताया कि अभी सीटों की संख्या को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
यूपी में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभी तक किसी भी संख्या पर चर्चा नहीं हुई है। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की है और सभी नेताओं को अपने स्तर पर तैयारी करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ेगी, स्थिति साफ होती जाएगी। फिलहाल मामला शुरुआती दौर में है।
प्रियंका गांधी को लेकर आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में हमेशा सक्रिय रही हैं और आगे भी अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेंगी। उन्होंने लंबे समय तक प्रदेश में कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी संभाली है। इसलिए उन्हें यहां की राजनीति और संगठन का अच्छा अनुभव है। यूपी से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उनसे सलाह ली जाती है। गठबंधन को लेकर होने वाली बातचीत में भी प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रहती है।
खबर अपडेट हो रही है