लखनऊ

यूपी में चार लाख से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमित, ठंड में बढ़ सकता है खतरा

यूपी में कोरोना (Coronavirus in UP) संक्रमितों की संख्या चार लाख पार कर गई है। अब तक 4,06,995 लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।
2 min read
• •
Oct 02, 2020
coronavirus in Britain
कोरोन के नए मामले सामने आ रहे हैं।

लखनऊ. यूपी में कोरोना (Coronavirus in UP) संक्रमितों की संख्या चार लाख पार कर गई है। अब तक 4,06,995 लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। इनमें 3,51,966 डिस्चार्ज हो चुके हैं, तो वहीं 49,112 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 5917 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बीते दस दिनों से कोरोना की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। लेकिन ठंड के साथ कोरोना दोबारा घातक हो सकता है। ऐसा कहना है डॉक्टरों का। ठंड के मौसम में प्रदूषण और बढ़ेगा ऐसे में वातावरण में छायी धुंध कोरोना काल में लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। इस मुख्य कारण वातावरण में मौजूद सूक्ष्म कण हैं, जो वायरस के वाहक बन सकते हैं। ऐसे में लोगों में संक्रमण के प्रसार का खतरा अधिक होगा। साथ ही ठीक हो चुके गंभीर मरीजों में दूषित हवा फेफड़े की समस्या उभार सकती है।

केजीएमयू के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने इस मामले में कहा कि ठंड के मौसम में प्रदूषण कोरोना संक्रमण के प्रसार व मरीजों की गंभीरता भी बढ़ा सकता है। कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के ड्रॉपलेट के संपर्क में आने पर दूसरे व्यक्ति में पहुंचता है। वहीं, प्रदूषण बढ़ने पर यही ड्रॉपलेट वातावरण में मौजूद सूक्ष्मकण (पीएम 2.5) पर आ जाएंगी। व्यक्ति के सांस लेते वक्त 2.5 कण के साथ वायरस के भी शरीर में पहुंचने का खतरा रहता है। लिहाजा, प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों का मास्क पहनना आवश्यक है। प्रदूषण वैसे भी सेहत के लिए नुकसानदेह है। यह अस्थमा, सीओपीडी व हार्ट समेत कई रोगियों में खतरा बढ़ाता है।

Updated on:
02 Oct 2020 08:47 pm
Published on:
02 Oct 2020 08:47 pm
Also Read
View All
UP MLC Elections: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी, हरि किशोर तिवारी समेत इन दिग्गजों पर दांव

UP Politics: ‘इंडिया अलायंस गठबंधन की सभी पार्टियां एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगी हैं’, मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान

UP Politics: ‘इस जन्म में तो भगवान राम उन्हें नहीं बुलाएंगे’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ओपी राजभर का पलटवार

UP Politics: राज्यसभा की तीसरी सीट पर सपा का बड़ा दांव! विधायक समर पाल बोले, ऐसा नाम आएगा जिसका किसी को अंदाजा नहीं

‘जो बाबर और औरंगजेब का गुणगान करते हैं, उन्हें भगवान राम क्या बुलाएंगे’, मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार