लखनऊ

यूपी में 24 IAS अफसरों के तबादले, अयोध्या डीएम बने CM योगी के विशेष सचिव

UP IAS Transfer List 2026 : यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 घंटे में 64 IAS अधिकारियों के तबादले, 10 और जिलों के डीएम बदले गए। अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे, वहीं शशांक त्रिपाठी अयोध्या के नए डीएम बने।

2 min read
Apr 20, 2026
यूपी में 24 IAS अफसरों के तबादले, PC- Patrika

लखनऊ : यूपी में 24 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। इनमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले 18 घंटे में कुल 64 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इसमें दो चरणों में कुल 25 जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदला गया है।

बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह ईशान प्रताप सिंह (मुख्यमंत्री के विशेष सचिव) को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है। अयोध्या के मौजूदा डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

कार से महंगी यह छुटकी गाय, 1000 रुपए लीटर बिकता है दूध, 8% तक होता है फैट

दो चरणों में अफसरों के किए गए तबादले

पहली सूची: रविवार रात 1 बजे जारी की गई, जिसमें 40 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए और 15 जिलों के डीएम बदले गए।
दूसरी सूची: सोमवार शाम 7 बजे जारी की गई, जिसमें 24 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए और 10 जिलों के डीएम बदले गए।

यहां देखें लिस्ट…

उत्तर प्रदेश में 24 IAS अधिकारियों के तबादलों की सूची नीचे टेबल के रूप में दी गई है:

अधिकारी का नामवर्तमान/पूर्व पदनवीन तैनाती
अविनाश कुमारजिलाधिकारी, गाजीपुरजिलाधिकारी, अलीगढ़
अरविन्द सिंहअपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषदजिलाधिकारी, एटा
अमित आसेरीविशेष सचिव, लोक निर्माण विभागजिलाधिकारी, बांदा
अंकुर लाठरउपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, फर्रुखाबाद
कविता मीनाउपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, हापुड़
ईशा प्रियाविशेष सचिव, पर्यटन विभागजिलाधिकारी, अंबेडकर नगर
चर्चित गौड़अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, UPSIDA, कानपुरजिलाधिकारी, सोनभद्र
अनुपम शुक्लाजिलाधिकारी, अंबेडकर नगरजिलाधिकारी, गाजीपुर
शशांक त्रिपाठीजिलाधिकारी, बाराबंकीजिलाधिकारी, अयोध्या
ईशान प्रताप सिंहविशेष सचिव, मुख्यमंत्री एवं निदेशक, नागरिक उड्डयनजिलाधिकारी, बाराबंकी
निखिल टीकाराम फुंडेजिलाधिकारी, अयोध्याविशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उ०प्र० शासन
प्रेम रंजन सिंहजिलाधिकारी, एटाअपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान
अभिषेक पाण्डेयजिलाधिकारी, हापुड़अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद
संजीव रंजनजिलाधिकारी, अलीगढ़विशेष सचिव, कृषि विभाग, उ०प्र० शासन
जे० रीभाजिलाधिकारी, बांदाविशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग
अरुण कुमारविशेष सचिव/अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्मविशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म (प्रभार से मुक्त)
आशुतोष कुमार द्विवेदीजिलाधिकारी, फर्रुखाबादविशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
बद्री नाथ सिंहजिलाधिकारी, सोनभद्रविशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
दीक्षा जैनमुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगरअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, UPSIDA, कानपुर
अपराजिता सिंह सिनसिनवारमुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुरउपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण
प्रणता ऐश्वर्यामुख्य विकास अधिकारी, सीतापुरउपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण
उत्कर्ष द्विवेदीसंयुक्त मजिस्ट्रेट, सोनभद्रमुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर
अभिनव जे० जैनसंयुक्त मजिस्ट्रेट, मथुरामुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर
दीक्षा जोशीसंयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठमुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी के केस में नया मोड़, अब हाईकोर्ट के जज ने केस सुनने से किया इनकार, पहले FIR किया था रद्द
Published on:
20 Apr 2026 08:20 pm
Also Read
View All