लखनऊ

Monsoon Update : यूपी में मॉनसून की हुई एंट्री, लखनऊ में कब होगी झमाझम बारिश जानें

Weather Updates यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को सोनभद्र और बलिया में मानसून की पहली बारिश हुई।

2 min read
Jun 21, 2022
weather update video : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, सुहानी रही सुबह, बूंदाबांदी भी हुई

Monsoon Update यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को सोनभद्र और बलिया में मानसून की पहली बारिश हुई। मानसून की एंट्री के बाद पूर्वी यूपी के कई जिलों में बदरा घुमड़ रहे हैं। कब कहां बरस जाए कोई नहीं कह सकता है। मानसून के आते ही पूरे राज्य में तापमान में गिरावट हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। कई जगह तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

लखनऊ में अभी पांच दिन का इंतजार

मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, यूपी में मानसून ने आबाज कर दिया है। अभी मानसून की प्रबलता कम है ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बरसात के लिए दो-तीन दिन और इंतजार करना पड़ेगा। लखनऊ में मानसून की दस्तक के लिए कम से कम पांच दिन का इंतजार करना पड़ेगा। पर आकाश में बादल और सूरज की आंख मिचौली चलती रहेगी। इस वजह से लखनऊ की जनता को कुछ राहत रहेगी।

बलिया में 11 मिमी बरसात हुई

वैसे तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि, यूपी में मानसून 17 जून तक आ जाएगा। पर बिहार में ठिठके मानसून को जब स्थानीय कारकों का साथ मिला तो उसने तेजी पकड़ी। अब मानसून ने राज्य में दक्षिण-पूर्वी इलाके से प्रवेश किया। मानसून की प्रबलता कम होने से सोनभद्र, चुर्क, राबर्ट्सगंज, शक्तिनगर में मामूली बरसात हुई पर बलिया में 11 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। झांसी में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पर रविवार को 39 मिमी बरसात दर्ज की गई थी।

अधिकतम तापमान में कमी आई

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, झांसी, आगरा, अलीगढ़ जैसे जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर और मेरठ का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

Published on:
21 Jun 2022 12:27 pm
Also Read
View All