लखनऊ

राम मंदिर पर बयानबाजी के लिए साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी

भाजपा सांसद साक्षी महाराज को राम मंदिर पर बयानबाजी करने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है
less than 1 minute read
Nov 25, 2018
ram mandir
राम मंदिर पर बयानबाजी के लिए साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ. राम मंदिर को लेकर हर ओर हलचल मची है। विहिप, शिवसेना से लेकर साधु संत समाज मंदिर निर्माण के इंतजार में है। लेकिन कुछ लोगों को मंदिर निर्माण की बात रास नहीं आ रही। इस सिलसिले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज को राम मंदिर पर बयानबाजी करने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

साक्षी महाराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

उन्नाव. भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्हें शनिवार शाम एसआईडी कॉल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उन्हें राम मंदिर पर बयानबाजी करने के लिए धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने है कि वे राम मंदिर प्रकरण में बयानबाजी बंद करें, नहीं तो बम से उड़ा दिए जाएंगे। साक्षी महाराज ने मामले को एसपी से अवगत कराया है और विधायक ब्रिजेश रावत को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेजा है।

15 रुपये से महंगी हुई अरहर की दाल

लखनऊ. अरहर की दाल 15 रुपये महंगी हो गई है। इसी के साथ उड़द की दाल, मटर और चने के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। दाल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता के मुताबिक एक नवंबर से लेकर अभी तक अरहर की दाल 15 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से महंगी हुई है।

लखनऊ से कोच्चि के लिए सीधी उड़ान 8 दिसंबर से

लखनऊ. लखनऊ से केरल कोच्चि के लिए सीधी उड़ान 8 दिसंबर से शुरू हो रही है। विमानन कंपनियों ने इसके लिए पहले सर्वेक्षण किया था कि लखनऊ से कोच्चि के लिए कितने यात्री रोजाना जाते हैं। इसी आधार पर इंडिगो ने नई उड़ानें शुरू की हैं, जिसका शुरूआती किराया 3,999 रुपये के आसपास है।

Published on:
25 Nov 2018 05:21 pm
Also Read
View All