10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में विस्फोट की​​ स्थिति, मोदी की तानाशाही से बड़ा वर्ग होगा भाजपा से दूर: मनोज कुमार

राष्ट्रीय बजरंग दल का विश्व हिन्दू परिषद पर बड़ा बयान, मंदिर आंदोलन को बताया छलावा

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 25, 2018

ram mandir

manoj kumar

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद की धर्म सभा अयोध्या में है। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज ने एक बयान में विहिप के श्रीराम जन्मभूमि पर श्री राम के मंदिर को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को महज एक छलावा बताते हुए कहा है कि एक बार फिर से हिंदुओं को ठगे जाने का प्रयास किया जा रहा है। बयान में कहा गया है विहिप बेनकाब हो गई है और अब हिंदुओं की भावनाओं को किसी भी कीमत पर ठगा नहीं जा सकता है।

मनोज कुमार ने दी चुनौती
मनोज कुमार ने चुनौती देते हुए कहा कि आगामी संसद के अधिवेशन संयुक्त बैठक बुलाकर श्री राम मंदिर मामले में मंदिर बनवाए जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित कराएं अध्यादेश जारी करें, सभी विकल्प सरकार के पास हैं लेकिन, सरकार ऐसी कार्रवाई नहीं करेगी। आक्रोश भरे स्वर में मनोज कुमार ने कहा कि विगत अक्टूबर में ऐसी सरकार ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया की सभा नहीं होने दी गई थी। कार्यक्रम को बर्बरतापूर्वक रोका गया। कि सरकार जितने ओछे हथकंडे अपना सकती थी, उसने अपना ही मंदिर बनवाए जाने की मांग को लेकर अयोध्या पहुंचे। हिंदुओं पर लाठीचार्ज कराया गया सरकार उनका भोजन तथा टेंट आदि को भी लूटकर ले गई थी। आज जब राज्य और केंद्र सरकार के होते हुए जनाधार को देखते हुए एक सोची समझी नीति बनाकर आंदोलन कर क्या दर्शाना चाहती है? किसके विरुद्ध है यह आंदोलन? हिंदुओं को क्या सरकारें पूरी तरह से मूर्ख समझ रही हैं? यह आंदोलन एक उपहास का विषय बन चुका है।

धारा 370 हटाए जाने पर सरकार का मौन
मनोज कुमार ने कहा कि धारा 370 हटाए जाने पर सरकार का मौन रहना समान नागरिक संहिता नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता, मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म हो आज एक लेबर और किसान को कृषि का उचित मूल्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल संपूर्ण राष्ट्र में बूथ स्तर पर युवकों को संगठित करेगा और हिंदुत्व की रक्षा को लेकर डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में एक शंखनाद होगा जिसमें ऐसा सैलाब आएगा जो भाजपा के झूठ छल और प्रपंच को बहाकर ले जाएगा। मनोज कुमार ने कहा कि हिंदुओं के सब्र का प्याला भर चुका है। आगामी लोकसभा के चुनावों में उन्हें करारा जवाब देने को बेताब हैं पांच राज्यों के चल रहे चुनावों में ही भाजपा को उसकी औकात पता लग जाएगी।

मोदी की तानाशाही से व्यथित भाजपा
मनोज ने रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि भाजपा में भी विस्फोट की स्थिति है। जनवरी के बाद मोदी की तानाशाही से व्यथित भाजपा का एक बड़ा वर्ग विभाजन की कगार पर है, तब हिंदुओं की रक्षा के लिए एक नए राजनैतिक दल का उदय की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।हिंदुत्व का वोट उसी को मिलेगा जो हिंदुओं की रक्षा के कार्य करेगा जुमले बाजों को नहीं। श्री मनोज ने बताया कि बहुत से हिंदूवादी चिंतक राजनीतिक दल संस्थाएं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संपर्क में हैं। अगले आम चुनाव से पहले एक ऐसा मोर्चा का उदय होगा जो हिंदू हितों की नेतृत्व करेगा जिसमें यह जुमलेबाज भारतीय राजनीति से पलायन करने को विवश होंगे।

खतरे की घंटी
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के युवा शाखा राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि विहिप मोदी के हाथों की कठपुतली बन चुकी है उसका चाल चरित्र और नरेंद्र मोदी और अमित शाह के निर्देश पर चल रहा है जब तक अशोक सिंघल और डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया विहिप में थे। इन कूटनीतिकों की हिम्मत भी विहिप से हिंदू विरोधी गतिविधियों में करवाए जाने की नहीं होती थी। आज तो विहिप में मोदी शाह को स्वयं समर्पित कर दिया है जो एक बड़े खतरे की घंटी है।