लखनऊ

पाकिस्तान के बजट से डेढ़ गुना बड़ा है यूपी सरकार का बजट, जानिए और कौन-कौन देश पीछे

UP vs Pakistan Budget Comparison : उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने आज अपना 10वां बजट पेश किया है। यूपी सरकार का बजट पाकिस्तान के बजट से डेढ़ गुना बड़ा है।
2 min read
Feb 11, 2026
Feature image
पाकिस्तान से बड़ा है यूपी सरकार का बजट, PC- IANS

UP Budget 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने आज अपना 10वां बजट पेश किया है। यह बजट पाकिस्तान के बजट से डेढ़ गुना अधिक है। 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तरप्रदेश का यह बजट पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के कुल बजट से कहीं ज्यादा बड़ा है। इस बजट में यूपी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस रहा।

कितना है पाकिस्तान का कुल बजट

पाकिस्तान का कुल बजट 5.65 लाख करोड़ रुपए है। वहीं यूपी सरकार ने जो अपना 10वां बजट पेश किया है। वह 9.5 लाख करोड़ का है। योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। यह बजट पिछले बजट से 12 प्रतिशत अधिक है। यूपी सरकार ने इश बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेषतौर पर फोकस किया है।

यूपी का बजट पाकिस्तान से कितना ज्यादा?

आज योगी सरकार ने 9.5 लाख करोड़ का बजट पेश किया। यह बजट पाकिस्तान के कुल बजट से 1.5 गुना अधिक है। जुलाई 2025 के एक वीडियो में पाकिस्तान के सांसद ने तब कहा था कि पाकिस्तान का कुल बजट 62 बिलियन (अरब) डॉलर है,जबकि उत्तर प्रदेश का बजट 97 बिलियन डॉलर है। इसके आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कुल टैक्स रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर है, जबकि उत्तर प्रदेश का टैक्स रेवेन्यू 80 बिलियन डॉलर है।

योगी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर किया फोकस

योगी सरकार ने अपने 10वें बजट या कहें कि चुनावी बजट पेश किया। सीएम योगी ने कहा कि बजट की थीम कहूं तो यह सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम है। आज यूपी तकनीकी रूप से समृद्ध हो रहा है। योगी सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का ऐलान किया। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं छात्र-छात्राओं स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा छात्राओं को स्कूटी भी प्रदान की जाएगी।

Updated on:
11 Feb 2026 03:39 pm
Published on:
11 Feb 2026 03:39 pm