लखनऊ

UP Top 10 News: बेघर हुए कांग्रेस विधायक को मिला भाजपा एमएलसी का साथ

लगातार बारिश की वजह से खपरैल का घर गिर जाने से बेघर हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय को अब भाजपा के एमएलसी देवेन्‍द्र प्रताप सिंह का साथ मिला है। शुक्रवार को पूर्व विधायक के घर पहुंचे देवेन्‍द्र प्रताप सिंह ने उन्‍हें एक लाख रुपए की तत्‍काल मदद दी

4 min read
Jul 17, 2020
UP Top 10 News: बेघर कांग्रेस विधायक को मिला भाजपा एमएलसी का साथ, सचिन पायकट को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर

बेघर कांग्रेस विधायक को भाजपा एमएलसी का मिला साथ

गोरखपुर. लगातार बारिश की वजह से खपरैल का घर गिर जाने से बेघर हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय को अब भाजपा के एमएलसी देवेन्‍द्र प्रताप सिंह का साथ मिला है। शुक्रवार को पूर्व विधायक के घर पहुंचे देवेन्‍द्र प्रताप सिंह ने उन्‍हें एक लाख रुपए की तत्‍काल मदद दी। भाजपा एमएलसी ने कहा कि उन्‍हें लखनऊ में पूर्व विधायक का घर गिरने की जानकारी मिली। गोरखपुर आते ही सबसे पहले पूर्व विधायक के घर पहुंचे ताकि जल्‍द से जल्‍द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। एमएलसी ने कहा कि सभी राजनीतिक लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व विधायक की मदद में एकजुटता दिखानी चाहिए।

राजधानी में होगी अच्छी बारिश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानसून के वापस रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। गुरुवार को शहर में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से लेकर सोमवार तक प्रदेश के हर हिस्से में अच्छी बारिश होने होगी। इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना जताई गई है। निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में भी गिरावट आ सकती है। जेपी गुप्ता ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

नाली में मगरमच्छ, सेल्फी लेने की मची होड़

लखीमपुर खीरी. थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले की एक गली की नाली में एक मगरमच्छ के देखे जाने से हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही वन विभाग को दी। डर के बीच इलाके के लोग बड़ी संख्या में इस मगरमच्छ को देखने के लिए जमा होने लगे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले में जाल डालकर और रस्सी के सहारे मगरमच्छ को किसी तरह से कब्जे में किया। जैसे ही मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, मौके पर मौजूद लोगों ने मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे।

16 दिन में 21 की मौत

प्रयागराज. संगमनगरी में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से 16 दिन में 21 लोगों की मौत हो गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने कोरोना संक्रमण से आंकड़ा एक तिहाई से भी कम था। वहीं इस महीने 21 लोगों की मौत हो गयी। आंकड़ों के अनुसार, 31 मई तक केवल 87 कोरोना पॉजिटिव मरीज थे और केवल तीन लोगों की मौत हुई थी। 30 जून तक संक्रमित मरीजों की संख्या 286 थी और मृतकों की आठ। लेकिन जुलाई में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी और इसी के साथ संक्रमण से मौतों का सिलसिला भी।

मछली पकड़ने को फंसाया जाल, फंसा अजगर

बहराइच. हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह में बेलहा-बेहरौली तटबंध स्थित है। तटबंध के निकट तालाब है। तालाब में आसपास के लोग मछली का शिकार करते हैं। दोपहर में कुछ लोगों ने मछली मारने के लिए जाल लगाया था। इस जाल में एक अजगर फंस गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इस पर पंकज कुमार शुक्ला, राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाल में फंसे अजगर को पकड़ कर वनकर्मी प्रताप सिंह राना को सौंप दिया। वनकर्मी के मुताबिक अजगर लगभग 15 फीट लंबा व 50 किलो वजन का था।

रीता बहुगुणा जोशी की सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने की सलाह

लखनऊ. प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सचिन पायलय को भाजपा में शामिल होने की सलाह दी है। हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह में बेलहा-बेहरौली तटबंध स्थित है। तटबंध के निकट तालाब है। तालाब में आसपास के लोग मछली का शिकार करते हैं। गुरुवार दोपहर में कुछ लोगों ने मछली मारने के लिए जाल लगाया था। इस जाल में एक अजगर फंस गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इस पर पंकज कुमार शुक्ला, राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाल में फंसे अजगर को पकड़ कर वनकर्मी प्रताप सिंह राना को सौंप दिया। वनकर्मी के मुताबिक अजगर लगभग 15 फीट लंबा व 50 किलो वजन का था।

कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

वाराणसी. भदोही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ लल्लू के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा-144 के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। लल्लू के साथ 22 लोगों को नामजद और 100 लोगों को अज्ञात के रूप में दर्ज किया गया है। सोनभद्र के उम्भा गांव जाते समय लल्लू को गुरुवार को भदोही में रोकने और नजरबंद करने के बाद प्रयागराज छोड़ दिया गया था। लल्लू उभ्भा में पिछले साल हुए आदिवासियों के खून खराबे की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने जा रहे थे। एएसपी एके वर्मा की अगुवाई में पुलिस ने उन्हें गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव के पास रोकने के बाद गेस्ट हाउस में रखा था।

शनिवार-रविवार को चलेगा सफाई अभियान

आगरा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंदी के दिनों में नगर निगम प्रशासन इस शनिवार से विशेष सफाई अभियान शुरू करेगा। यह अभियान शनिवार और रविवार को चलेगा। यह कहना है नवागत नगरायुक्त निखिल टीकाराम का। उन्होंने कहा है कि जिले में सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जाएगा। सेनिटाइजेशन अभियान लगातार चलेगा। 20 जुलाई से हर योजना के प्रगति की रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन होगा। योजना में कब से शुरू हुई और अब तक कितनी प्रगति हुई। इसकी भी जानकारी देनी होगी।

नेपाली की बाल मुंडवाकर लिखा जय श्री राम

वाराणसी. भगवान राम के जन्मस्थान को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बयान पर पूरे भारत में आक्रोश है। वाराणसी में हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने विरोध में अपनी मर्यादा भुला बैठे। पाठक ने गंगा किनारे एक नेपाली शख्स के सिर का बाल मुड़वाकर उस पर जय श्रीराम लिखवा दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 41 कर्मचारी संक्रमित

सुलतानपुर. सुल्तानपुर में कोरोना मरीजों का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले के अंदर कुल 48 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बिरसिंहपुर स्थित कैम्प कार्यालय-दो के 41और कर्मियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले अब कोरोना पाजिटिव केसों का आकड़ा 349 हो गया है।

Published on:
17 Jul 2020 04:35 pm
Also Read
View All