लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पुरुषों से अधिक काम करती हैं महिलाएं, हैरान कर देंगे इन राज्यों के आंकड़े

Work Report: उत्तर प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक वर्किंग हैं। देशभर के अल-अलग राज्यों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
2 min read
Aug 20, 2022
 Women work more than men in Uttar Pradesh figures states in India
Women work more thanङझ men in Uttar Pradesh figures states in India

उत्तर प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिला कामगारों की संख्या ज्यादा हो गई है। ई-श्रम पोर्टल पर 18 अगस्त को अंतिम अपडेट के मुताबिक यूपी के कुल कामगारों में महिलाओं की तादाद 52.36 फीसदी हो गई है। अब तक अपडेट आंकड़ों के मुताबिक पुरुष कामगार 3.94 करोड़ हैं जबकि महिला कामगारों की संख्या 4.34 करोड़ हो गई है। 2.77 करोड़ महिलाएं अपना घर चलाने को घरेलू काम कर रही हैं। यह आंकड़े बता रहे हैं कि यूपी की महिलाओं का स्वावलम्बन के लिए घर से निकलना बढ़ा है।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने में आबादी के मुताबिक यूपी पहले पायदान पर है। अब तक देश में 28.12 करोड़ कामगार पंजीकृत हुए हैं, इनमें यूपी की हिस्सेदारी 8.29 करोड़ दर्ज की गई है। ई-श्रम पोर्टल में गुरुवार को टॉप फाइव राज्यों की सूची जारी की गई। इसमें यूपी के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश और ओडिसा का स्थान है।

इन क्षेत्रों में महिलाएं काम में आगे

महिला कामगारों की कुल संख्या में भी यूपी सभी राज्यों से बहुत आगे है। यूपी की महिला कामगार कृषि, घरेलू कामकाज, बिल्डिंग-हस्तनिर्मित उत्पाद निर्माण, परिधान, लेदर, शिक्षा, हेल्थकेयर, फूड इंड्स्ट्री, ज्वैलरी, प्रिटिंग, म्यूजिकल उपकरण के निर्माण क्षेत्र, संगठित रिटेल क्षेत्र में, टेक्सटाइल-हैण्डलूम, आटोमोबाइल-ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में काम करने लगी हैं। वे अपने पैरों पर खड़े होने के लिए छोटे-बड़े हर काम को कमर कस रही हैं। सात साल पहले लेदर इंडस्ट्री में यूपी में 11 लाख कामगार पंजीकृत थे। अब यह आंकड़ा 19 लाख पार कर गया है। इसमें महिलाओं की संख्या सात लाख दर्ज की गई है। पहले यह संख्या 2.78 लाख थी।

स्वावलम्बी बनने के लिए बढ़े कदम

उत्तर प्रदेश की श्रमायुक्त शकुंतला गौतम यूपी की महिलाओं ने स्वावलम्बी बनने के लिए अपने कदम तेजी से आगे बढ़ाए हैं। ई-श्रम पोर्टल पर विभाग ने सरकार की मंशा पर पूरे प्रदेश में रजिस्ट्रेशन कराया है। पूरे देश में महिला कामगारों की संख्या सबसे ज्यादा यूपी में ही दर्ज की गई है। उन्होंने पुरुष कामगारों को पीछे छोड़ दिया है। यूपी में महिला सशक्तिकरण की मजबूत यह तस्वीर सामने आई है।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन

राज्य - संख्या - महिला कामगार - पुरुष कामगार (प्रतिशत में )

उप्र - 8.29 करोड़ 52.36 - 47.63

बिहार - 2.84 करोड़ 56.03 - 43.97

प.बंगाल - 2.56 करोड़ 54.23 - 45.76

मप्र - 1.64 करोड़ 48.26 - 51.74

ओडिसा - 1.32 करोड़ 52.10 - 47.89

अन्य राज्य -

झारखण्ड - 90.29 लाख - 55.23 - 44.76

हरियाणा - 52.25 लाख - 51.67 - 48.33

दिल्ली - 32.34 लाख - 52.01 - 47.99

उत्तराखंड - 29.64 लाख - 55.18 - 44.82

राजस्थान - 1.25 करोड़ - 48.99 - 51.01

छत्तीसगढ़ - 81.73 लाख - 55.04 - 44.96

Updated on:
20 Aug 2022 10:55 am
Published on:
20 Aug 2022 10:55 am