महासमुंद

CG Crime: तरबूज की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़, सवा करोड़ की गांजा के साथ 6 गिरफ्तार

CG Crime: पुलिस ने कार और पिकअप को रोककर तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरा गांजा मिला। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 6 आरोपी गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Mar 28, 2026
CG Crime: तरबूज की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़, सवा करोड़ की गांजा के साथ 6 गिरफ्तार
तरबूज की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़,(Photo Patrika)

CG Crime: महासमुंद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरबूज की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर 2 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर तरीका अपनाया था। वे ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के लिए गांजा ले जा रहे थे।

खेप को एक पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे छिपाया गया था, जबकि आगे चल रही एक कार पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हुए 'पायलटिंग' कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कार और पिकअप को रोककर तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक की बोरियों में भरा गांजा मिला। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 6 आरोपी गिरफ्तार किया है। इनमें चित्रकूट (यूपी) के सतीश गुप्ता (35) और घनश्याम गुप्ता (35), बांदा (यूपी) के सूरज गुप्ता (24) और योगेश कुशवाहा (23), सतना (एमपी) के चालक हरिबाबू वर्मा (40) और रामबाबू वर्मा (48) है।

तीन महीने में 16 करोड़ का गांजा जब्त

महासमुंद पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। अब तक दर्ज 58 प्रकरणों में कुल 3347 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत 16.69 करोड़ रुपए है। इस दौरान 155 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 111 आरोपी अन्य राज्यों के हैं।

Updated on:
28 Mar 2026 02:38 pm
Published on:
28 Mar 2026 02:37 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Monsoon 2026: महासमुंद की खुशखबरी- ट्रिपल सिस्टम से मानसून कोटा पूरा, केशवा जलाशय 6 साल बाद ओवरफ्लो की राह पर

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे