मैनपुरी

मैनपुरी में 5 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, अब होगा पोस्टमार्टम

मैनपुरी में एक महिला का शव 5 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया। 5 माह पहले महिला की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी।
less than 1 minute read
Sep 13, 2024
Mainpuri News

मैनपुरी में 5 माह पहले मृत हुई महिला को लेकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। महिला के पिता ने बेटी की हत्या होने का आरोप लगाया है। अब शव का पोस्टमार्टम कगाया जाएगा।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मैनपुरी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में 5 महीने बाद एक महिला का शव कब्र खोदकर निकाला गया। ये घटना है मैनपुरी जिले थाना बिछवा के करीमगंज गांव की। मृतक महिला के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था जिसके बाद अब ये एक्शन लिया गया है।

वहीं मृतक महिला की सास का कहना है कि सांस की बीमारी की वजह से बहु की मौत हुई थी। जानकारी सामने आई है कि मामले को लेकर कुछ माह पहले गांव में पंचायत हुई थी और उसमें कुछ राजीनामा भी हुआ था।

एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता को शक था कि दहेज के लिये उसकी बेटी की हत्या की गई है और फिर शव को दफनाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब डेड बॉडी निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। 

Updated on:
13 Sept 2024 10:11 pm
Published on:
13 Sept 2024 10:11 pm