मैनपुरी

Yogi Govt New Minister : मुलायम सिंह के गढ़ में भाजपा का खाता खोलने वाले विधायक को मिला तोहफा, बनाए गए मंत्री

लखनऊ स्थित राजभवन में भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मंत्री पद की शपथ ली। मैनपुरी में भाजपा का खाता खोलने का श्रेय अग्निहोत्री को जाता है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2019
Ram Naresh Agnihotri

मैनपुरी। बुधवार को लखनऊ स्थित राजभवन में ढाई साल बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान मैनपुरी की भोगांव सीट से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को भी योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। उन्होंने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। मुलायम के गढ़ में भाजपा का खाता खोलने का श्रेय रामनरेश अग्निहोत्री को मिला है।

राजनाथ सिंह के करीबी
रामनरेश अग्निहोत्री भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वर्तमान में वे मैनपुरी जनपद की भोगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं। 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। रामनरेश अग्निहोत्री से पहले भोगांव में भारतीय जनता पार्टी का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में रामनरेश अग्निहोत्री ने पहली बार जीत हासिल की। इसके कारण मैनपुरी में भाजपा का खाता खोलने का श्रेय अग्निहोत्री को मिला। रामनरेश अग्निहोत्री को राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि जब राजनाथ सिंह बतौर मुख्यमंत्री मैनपुरी आए थे तो रामनरेश अग्निहोत्री के घर उन्होंने खाना खाया था। रामनरेश अग्निहोत्री कई धान मिल, फ्लोर मिल के मालिक हैं और साफ छवि के नेता माने जाते हैं।

Updated on:
21 Aug 2019 11:29 am
Published on:
21 Aug 2019 11:15 am
Also Read
View All