मंदसौर

BJP के कार्यक्रम में दिखा फरार तस्कर, नेताओं के साथ खिंचवाई फोटो, वीडियो भी वायरल

MP News: फरार तस्करी आरोपी सार्वजनिक कार्यक्रम में BJP नेताओं के बीच नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से पोस्ट हटाई गई, लेकिन पुलिस अब भी आरोपी पकड़ने में असफल।
3 min read
Sep 21, 2025
Fugitive dodachura smuggler spotted BJP Seva Pakhwada event mandsaur mp news
Fugitive dodachura smuggler spotted BJP Seva Pakhwada event mandsaur (फोटो- सोशल मीडिया)

BJP Seva Pakhwada event: मंदसौर में छह क्विंटल डोडाचूरा के मामले में फरार चल रहा आरोपी प्रकाश पाटीदार (Fugitive dodachura smuggler prakash patidar) गत दिवस बालागुढा ग्राम पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पहले जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने जो सोशल मीडिया पर कार्यक्रम पोस्ट डाल रखी थी। सोशल मीडिया से हटाई।

दूसरी ओर पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद अब पकड़ने के लिए दौड़ लगा रही है। पुलिस अधिकारियों को पूछा तो वे जल्द आरोपी को पकडने की बात के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रहे है। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार, आज रविवार को फरार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (mp news)

दो जुलाई से फरार था आरोपी पाटीदार, आज हुआ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पिपलियामंडी पुलिस 2 जुलाई को 6 क्विंटल डोडाचूरा के साथ आरोपी राहुल उर्फ भूरालाल उम्र 26 निवासी सादेरा थाना रावटी जिला रतलाम, भरत उर्फ मोती पिता छगदा देवदा उम्र 21 निवासी खेरियापाड़ा थाना रावटी रतलाम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर प्रकाश पाटीदार निवासी बालागुड़ा और उमरावसिंह को भी आरोपी बनाया था। तब से आरोपी प्रकाश पाटीदार फरार चल रहा था। आज रविवार को फरार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (mp news)

कार्यक्रम में शामिल हुआ आरोपी, खिंचवाई फोटो

बालागुढ़ा ग्राम पंचायत में दुग्ध संघ का कार्यक्रम था। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिपं अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित अन्य नेता ग्राम पंचायत में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हए। कार्यक्रम में फरार आरोपी प्रकाश पाटीदार भी शामिल हुआ। इसने नेताओं के साथ भीड़ में फोटो भी खिंचवाएं है। वीडियो में तो जनप्रतिनिधियों से कुछ ही दूरी पर आरोपी प्रकाश पाटीदार खड़ा था। (mp news)

कांग्रेस ने किया ट्वीट, जिलाध्यक्ष ने किया डिलीट

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अपने आदर्श ग्राम के तस्करी के आरोपी को खुला संरक्षण देते सांसद सुधीर गुप्ता। भाजपा राज में माफिया और तस्कर बेखौफ और सत्ता से संरक्षित है। इसका जीता जागता उदाहरण मंदसौर जिले के बालागुढ़ा की यह तस्वीर है। डोडाचूरा तस्करी के आरोपी को खुलेआम साथ लेकर घूम रहे सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की सरपरस्ती में पुलिस माफियाओं पर लगाम लगा पाने में बेबस है। वही जब गत दिवस वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा दी तो जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने पोस्ट में किए फोटो को एडिट किया। (mp news)

मुझे इसकी जानकारी नहीं

दुग्ध समिति का आयोजन था। जहां मैं गया था। वहां पर काफी भीड़ थी। उसमें कोई आरोपी शामिल हुआ। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस को जल्द कार्रवाई कर गिरतार करना चाहिए।- राजेश दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष

इनका कहना…

फरार आरोपी प्रकाश पाटीदार को कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी छह क्विंटल डोडाचूरा के मामले में फरार है। चार टीमों को आरोपी की गिरतारी के लिए लगा रखा है। इस मामले में जिमेदारी भी तय की जाएगी।- विनोद मीणा, पुलिस अधीक्षक

Updated on:
21 Sept 2025 12:40 pm
Published on:
21 Sept 2025 12:36 pm