Share Market News

Gold Silver Rate Today: 100 रुपए चमका सोना, चांदी की कीमतों में 130 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी

सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये चढकऱ 33,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढकऱ 33,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी हाजिर 130 रुपये चमककर 38,220 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

2 min read
Gold Rate Today
Gold Silver Rate Today: 100 रुपए चमका सोना, चांदी की कीमतों में 130 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी

नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में सोना ( Gold ) स्टैंडर्ड 100 रुपये चढकऱ 33,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढकऱ 33,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चाँदी में भी तेजी देखी गयी। चांदी ( Silver ) हाजिर 130 रुपये चमककर 38,220 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा बढकऱ 37,256 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

क्या रहा विदेशी बाजारों में सोना-चांदी का हाल

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर मंगलवार को 0.43 प्रतिशत चमककर 1,345.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1338.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढऩे के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह ब्याज दरों में बढोतरी करने से संकेत से डॉलर में आयी तेजी के कारण कच्चे तेल पर बने दबाव के कारण कीमती धातुओं में तेजी आयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.37 प्रतिशत बढकऱ 14.89 डॉलर प्रति औंस पर रही। शेखर जारी वार्ता नननन


बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,720
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,550
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,220
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,256
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Published on:
18 Jun 2019 06:11 pm