Share Market News

पेट्रोल आैर डीजल के बढ़ते दाम ने तोड़ दी इनकी कमर, केवल 6 घंटे में हुआ 1.15 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

सोमवार को बीएसर्इ का मार्केट कैप 1,55,22,342.64 करोड़ रुपए था। जबकि इससे पहले के कारोबारी दिन यानी बीते शुक्रवार को मार्केट कैप 1,56,37,019.15 करोड़ रुपए था।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 3:19 PM IST
Share market
पेट्रोल आैर डीजल के बढ़ते दाम ने तोड़ दी इनकी कमर, केवल 6 घंटे में हुआ 1.15 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

नर्इ दिल्ली। जहां एक आेर पेट्रोल आैर डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से केंद्र सरकार को अरबों रुपयों का मुनाफा हो रहा है। वहीं दूसरी आेर देश के लोगों को मात्र 6 घंटे में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया। मौजूदा समय में क्रूड आॅयल के दाम लगतार बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से डाॅलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है। रुपए में गिरावट की वजह से शेयर मार्केट में लगातार दबाव बढ़ रहा है। वहीं अमरीका आैर चीन के बीच जारी ट्रेड वाॅर का असर भी भारतीय शेयर मार्केट में देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से निवेशाकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मात्र 6 घंटे में हुआ बड़ा नुकसान
रुपए के लगातार गिरते रहने आैर क्रूड आॅयल की बढ़ती की कीमतों की वजह से शेयर मार्केट में सोमवार को 500 अंकों का डाउनफाॅल देखने को मिला। सोमवार को बीएसर्इ का मार्केट कैप 1,55,22,342.64 करोड़ रुपए था। जबकि इससे पहले के कारोबारी दिन यानी बीते शुक्रवार को मार्केट कैप 1,56,37,019.15 करोड़ रुपए था। अगर दोनों दिनों के मार्केट कैप के डिफ्रेंस को देखें तो 1,14,677 करोड़ रुपए रहा है। यानी निवेशकों को मात्र 6 घंटे के अंदर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।

रुपए से लेकर ट्रेड वाॅर बने बड़ी वजह
नुकसान होने का सबसे बड़ा डाॅलर के मुकाबले रुपए की गिरती साख को माना जा रहा है। रुपए के गिरने की बड़ी वजह से अमरीका आैर चीन के बीच की ट्रेड वाॅर आैर क्रूड आॅयल की बढ़ती कीमतें हैं। क्रूड आॅयल की बढ़ती कीमतों की वजह से रुपए में लगातार दबाव बढ़ रहा है। जिसकी वजह से भारतीय कंपनियों के शेयर्स नीचे गिर रहे हैं।

इन खबरों को भी पढ़ें
तेल की कीमतों में मामूली बढ़त, पेट्रोल पर 10 आैर डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

नीलाम हो गर्इ इमरान खान की 70 कारें आैर 4 हेलीकाॅप्टर, जानिये वजह

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 11400 अंकों के पार

दिवाली पर निकलेगा लोगों का दीवाला, 30 फीसदी तक महंगा हुआ सामान

Published on: